अपडेटेड 23 December 2024 at 17:26 IST
भारत की मेजबानी में हो रहे खो-खो वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने वाली टीमों की संख्या में इजाफा
भारत की मेजबानी में अगले महीने आयोजित होने वाले पहले खो-खो वर्ल्ड कप को लेकर अत्यधिक रुचि के कारण भाग लेने वाली टीमों की संख्या में बढ़ोतरी की है।
Kho-Kho World Cup: भारत की मेजबानी में अगले महीने आयोजित होने वाले पहले खो-खो वर्ल्ड कप को लेकर अत्यधिक रुचि के कारण भाग लेने वाली टीमों की संख्या में बढ़ोतरी की है।
भारतीय खो-खो महासंघ (KKFI) ने सोमवार को बताया कि इस विश्व कप के पुरुष और महिला वर्ग में पहले 16-16 टीमों को हिस्सा लेना था, लेकिन दिल्ली और नोएडा में 13 से 19 जनवरी तक आयोजित होने वाले टूर्नामेंट के पुरुष वर्ग में अब 21 और महिला वर्ग में 20 टीमें भाग लेंगी।
इस विश्व कप में एशिया, अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका, दक्षिण अमेरिका, यूरोप और ओशिनिया महाद्वीपों के देश चुनौती पेश करेंगे।
KKFI के अध्यक्ष सुधांशु मित्तल ने सोमवार को एक बयान में कहा-
हम विदेशी प्रतिनिधियों की सुविधाओं को ध्यान में रख रहे हैं। हमने अपने मेहमानों के लिए उनकी आहार संबंधी जरूरतों के मुताबिक योजना तैयार की है। हम उन्हें आहार, रहने और परिवहन सुविधाएं भी प्रदान कर रहे हैं, ताकि उन्हें परेशानी का सामना न करना पड़े। यहां रहने के दौरान कोई भी समस्या नहीं होगी। हमने नतीजों के इतर सभी देशों के लिए टूर्नामेंट के अंत तक यहां रुकने का प्रावधान किया है।
खो-खो विश्व कप 2025 में भाग लेने वाले देश:
अफ्रीका:
पुरुष: घाना, कीनिया, दक्षिण अफ्रीका।
महिला: कीनिया, दक्षिण अफ्रीका, युगांडा।
एशिया:
पुरुष: बांग्लादेश, भूटान, भारत (मेजबान), ईरान, मलेशिया, नेपाल, पाकिस्तान, दक्षिण कोरिया, श्रीलंका ।
महिला: बांग्लादेश, भूटान, भारत (मेजबान), इंडोनेशिया, ईरान, मलेशिया, नेपाल, पाकिस्तान, दक्षिण कोरिया, श्रीलंका।
यूरोप:
पुरुष: इंग्लैंड, जर्मनी, नीदरलैंड, पोलैंड।
महिला: इंग्लैंड, जर्मनी, नीदरलैंड, पोलैंड।
उत्तरी अमेरिका:
पुरुष: अमेरिका।
दक्षिण अमेरिका:
पुरुष: अर्जेंटीना, ब्राज़ील, पेरू।
महिला: पेरू।
ओशिनिया:
पुरुष: ऑस्ट्रेलिया।
महिला: ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड।
(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)
Published By : DINESH BEDI
पब्लिश्ड 23 December 2024 at 17:26 IST