Raghav Chadha: क्या बीजेपी में चमकेगा राघव चड्ढा का भाग्य? जानें क्या कहता है उनका मूलांक और भाग्यांक
Raghav Chadha: आम आदमी पार्टी (AAP) के युवा और तेज चेहरे के रूप में पहचाने जाने वाले राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने अब भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। जिससे कई लोग शॉक हो गए हैं। अब ऐसे में इसी बीच राघव चड्ढा का मूलांक और भाग्यांक क्या कहता है? आइए जानते हैं।
Raghav Chadha: आम आदमी पार्टी के प्रमुख चेहरों में से एक राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने अपनी पुरानी पार्टी का साथ छोड़कर भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। राघव चड्ढा के बीजेपी में शामिल होने की प्रक्रिया काफी औपचारिक और भव्य रही। बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नितिन नवीन ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई और केसरिया पटका पहनाकर उनका स्वागत किया।
चड्ढा का यह कदम न केवल पंजाब और दिल्ली की राजनीति के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि यह उनके निजी राजनीतिक करियर के लिए भी एक बड़ा 'टर्निंग पॉइंट' माना जा रहा है। अब ऐसे में राघव चड्ढा का मूलांक और भाग्यांक क्या कहता है? आइए जानते हैं।
क्या कहती है राघव चड्ढा की कुंडली?
ज्योतिष शास्त्र में राघव चड्ढा के इस फैसले और उनके भविष्य पर अपनी राय रखनी शुरू कर दी है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब भी कोई व्यक्ति इतना बड़ा जीवन परिवर्तन करता है, तो उसके पीछे ग्रह-नक्षत्रों की चाल का बड़ा हाथ होता है।
राघव चड्ढा का मूलांक क्या कहता है?
राघव चड्ढा का जन्म 11 नवंबर को हुआ है। अंक ज्योतिष के अनुसार, 1+1 को जोड़ने पर इनका मूलांक 2 बनता है। मूलांक 2 का स्वामी चंद्रमा है। चंद्रमा मन और सौम्यता का प्रतीक है, जो राघव के व्यवहार में स्पष्ट रूप से दिखाई देता है। ऐसे लोग कूटनीति में माहिर होते हैं और विवादों को सुलझाने की क्षमता रखते हैं। हालांकि, चंद्रमा की चंचलता कभी-कभी बड़े फैसलों की ओर प्रेरित करती है।
राघव चड्ढा का मूलांक और करियर
पूरी जन्मतिथि के योग से निकलने वाला भाग्यांक उनके कर्मक्षेत्र को प्रभावित करता है। अभी देखा जाए तो वर्तमान में उनकी कुंडली में शनि और सूर्य की स्थिति कुछ इस प्रकार बनी है कि वे सत्ता पक्ष की ओर आकर्षित हुए हैं। सूर्य की मजबूती उन्हें संगठन में उच्च पद और मान-प्रतिष्ठा दिलाने में सहायक हो सकती है। चड्ढा की कुंडली में वर्तमान में चल रही दशा उन्हें नए गठजोड़ से लाभ दिला सकती है। बीजेपी जैसी अनुशासित पार्टी में उनका 'नंबर 2'चंद्रमा का धैर्य और शालीनता उन्हें एक अच्छे रणनीतिकार के रूप में स्थापित कर सकती है।
Published By : Aarya Pandey
पब्लिश्ड 26 April 2026 at 09:03 IST