अपडेटेड 27 June 2025 at 20:10 IST
Numerology: इस मूलांक की लड़कियां पति पर खूब लुटाती हैं प्यार, बनती हैं अच्छी पत्नी
Numerology For Married Life: ज्योतिष विद्या के अनुसार जीवन में मूलांक का रोल अहम होता है। वहीं कामकाज से जुड़ी बातें हो या पर्सनल लाइफ की चीजें, सभी के बारे में यह महज अंदाजा लगा सकता है।
Numerology Tips For Good Wife: जीवन में मूलांक का रोल अधिक होता है। ज्योतिष विद्या के अनुसार यह एक अंदाजे के जरिए जीवन से जुड़ी अच्छी-बुरी हर तरह की चीजें आपको बताने में सहायता करता है। ऐसे में क्या आप जानते हैं एक मूलांक ऐसा भी है, जिनकी पत्नियां अपने पति के लिए काफी लकी साबित हो सकती हैं।
वैसे तो लड़की का हर रूप घर में लक्ष्मी लेकर आता है, लेकिन कुछ मूलांक की जातक ऐसी भी हैं जो अपने पति पर बेशुमार प्यार लुटाती हैं। आइए जानते हैं कौन सा है वो मूलांक और कैसा होगा इन मूलांक की पत्नियों के पति का जीवन-
कौन से मूलांक की लड़कियां लुटाती हैं पति पर प्यार?
बता दें कि जिन लड़कियों का जन्म 3, 12, 21 और 30 को हुआ हो उनका मूलांक 3 होता है. मूलांक 3 वाली लड़कियां जन्म से ही भाग्यशाली होती हैं और पति के जीवन में यह सकारात्मक ऊर्जा लेकर आने में मदद करती हैं। वहीं इन पर देवताओं के गुरू बृहस्पति की विशेष कृपा होती है। गुरू की कृपा बने रहने के कारण इस मूलांक की लड़कियां जिसके साथ भी शादी करती हैं, उनका जीवन सफल हो जाता है।
कैसा होगा पति का जीवन?
मूलांक 3 की पत्नियां अपने पति के जीवन में सुख-समृद्धि लाने का काम करती है। इनके जीवन में आने से पति अपने आप को कभी भी अकेले महसूस नहीं करेगा। वहीं ये पत्नियां जीवन के हर मुश्किल दौर में आपका साथ देने के लिए हमेशा खड़ी हुई दिखाई देंगी।
समाज में बनेगी अच्छी छवि
पर्सनल लाइफ में खुश रहने की वजह से इसका प्रभाव इनके प्रोफेशनल व सामाजिक रिश्ते भी काफी मजबूत होते हैं। ऐसे में समाज में इनकी छवि भी सुधार सकती है। वहीं ऑफिस या कामकाज में पैसों की तंगी दूर हो सकती है तथा प्रमोशन भी मिलने की संभावना है। नए-नए रास्ते भी खुलते हुए दिखाई दे रहे हैं।
इसी तरह की अन्य टिप्स जानने के लिए आप रिपब्लिक भारत को पढ़ें।
यह भी पढ़ें: इस मूलांक के लड़के-लड़कियों का प्यार नहीं चढ़ता परवान
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Samridhi Breja
पब्लिश्ड 27 June 2025 at 20:10 IST