अपडेटेड 2 February 2026 at 08:04 IST

Aaj Ka Rashifal: किन राशिवालों के जीवन में खिलेंगे प्यार के फूल और किसके करियर में होगी उन्नति? जानें अपनी राशि का हाल

Aaj Ka Rashifal: आज जहां कुछ राशि वालों के जीवन में प्यार दस्तक दे सकता है, तो वहीं कुछ के करियर में उन्नति की संभावना है।

Aaj Ka Rashifal | Image: Freepik

Aaj Ka Rashifal: आज का दिन सभी राशियों के लिए मिलाजुला रहने वाला है। जहां कुछ राशि वालों के जीवन में प्यार दस्तक दे सकता है, तो वहीं कुछ के करियर में उन्नति की संभावना है। सभी 12 राशियों का दिन कैसा बीतेगा, जानने के लिए पढ़ें आज का राशिफल

आज का राशिफल (Today’s Horoscope)

मेष राशिफल (Aries Horoscope)

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आपके भीतर छिपे लीडरशिप के गुण चमकेंगे। आप टफ प्रोजेक्ट्स को भी हाथ में लेने का दमखम रखेंगे। करियर में कामयाबी के दरवाजे खुल सकते हैं। पुराने इन्वेस्टमेंट में मुनाफा मिलने के संकेत हैं।

वृषभ राशि (Taurus Horoscope)

आज के दिन भाग्य आपका साथ दे सकता है। बड़ों के आशीर्वाद से कोई काम पूरा होगा। परिवार में मनमुटाव की स्थिति पैदा हो सकती है। धन लाभ के योग बन रहे हैं। किसी को उधार देने से बचें। रिश्तों में मधुरता आएगी।

मिथुन राशि (Gemini Horoscope)

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। अपने अंतरात्मा की आवाज सुनें, यह आपको सही रास्ते पर ले जाएगी। अपनी वाणी पर काबू रखें। सट्टेबाजी से दूरी बनाएं रखें। लव लाइफ में पुरानी यादें भावुक कर सकती हैं।

कर्क राशि (Cancer Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रहने वाला है। मानसिक और भावनात्मक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। खर्चों में वृद्धि आने से मन परेशान रह सकता है। कार्यक्षेत्र में कोई बनता काम अटक सकता है। काम को धैर्यपूर्वक करें। कठिन परिश्रम से लाभ की उम्मीद है।

सिंह राशि (Leo Horoscope)

आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। मान-सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। करियर में सकारात्मक बदलाव की उम्मीद है। कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। संतान संबंधी चिंता परेशान कर सकती है। परिजनों से वाद-विवाद के संकेत है।

कन्या राशि (Virgo Horoscope)

आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक बीतेगा। दांपत्य जीवन में निकटता बनी रहेगी। कामकाज के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। अविवाहितों की जीवनसाथी की तलाश पूरी हो सकती है। स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानी सता सकती है।

तुला राशि (Libra Horoscope)

आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहेगा। नौकरीपेशा वाले लोगों को पदोन्नति के संकेत हैं। कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारी से सराहना मिलेगी। सरकारी कामकाज में सफलता मिलने की उम्मीद है। कोई लंबे समय से अटका हुआ काम पूरा हो सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio Horoscope)

आज के दिन आपको सावधानी बरतनी होगी। कार्यक्षेत्र में सतर्क होकर रहना होगा। कोई भी फैसला जल्दबाजी में लेने से बचें। आपके लिए परिस्थिति अनुकूल बनी रहेगी। माता-पिता के स्वास्थ्य का खास ख्याल रखें। दोस्तों के साथ अनबन हो सकती है।

धनु राशि (Sagittarius Horoscope)

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। छात्रों के लिए शिक्षा, प्रतियोगिता समेत अन्य में सफलता के योग है। नौकरीपेशा लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है। धर्म-कर्म के कामों में रुचि बढ़ेगी। यात्रा पर जाने की योजना बना सकते हैं।

मकर राशि (Capricorn Horoscope)

आज त्रिग्रही योग बन रहा है। करियर से जुड़े अहम फैसले लिए जा सकते हैं। आर्थिक मामलों में स्थिरता बने रहने के अनुमान है। निवेश से पहले विशेषज्ञ से सलाह-मशवरा कर लें। फिजूलखर्ची से बचें रहे। लव लाइफ में पार्टनर का सपोर्ट मिलेगा।

कुंभ राशि (Aquarius Horoscope)

आज का दिन आपके लिए आध्यात्मिक शांति से भरपूर रहेगा। विदेशी संपर्कों से लाभ की उम्मीद है। आपको अकेलापन खलेगा। किसी नई योजना पर काम शुरू कर सकते हैं, हालांकि बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद जरूर लें। आय के नए स्रोत खुलने के आसार हैं।

मीन राशि (Pisces Horoscope)

आज का दिन आपके लिए नए अवसर लेकर आ सकता है। काम में एकाग्रता बनाए रखेंगे। किसी करीबी व्यक्ति से शुभ समाचार मिल सकता है। क्रिएटिव काम के लिहाज से दिन शुभ है। पार्टनर की अनकही बातों को समझने की कोशिश कर सकते हैं। सिंगल लोगों के जिंदगी में आज कोई अनजान शख्स दस्तक दे सकता है। 

यह भी पढ़ें: मंगल और राहु की युति से बिगड़ेंगी राशियों की चाल, हो सकता है भारी नुकसान

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 2 February 2026 at 08:04 IST