अपडेटेड 2 February 2026 at 23:35 IST

Lord Hanuman Puja Time: सुबह या शाम... पवनपुत्र हनुमान की पूजा का सबसे शुभ समय क्या है? जानें नियम

Lord Hanuman Puja Time: कलियुग के 'जाग्रत देव' कहे जाने वाले संकटमोचन हनुमान जी की महिमा अपरंपार है। ऐसा माना जाता है कि आज भी वे पृथ्वी पर विचरण करते हैं और अपने भक्तों की पुकार तुरंत सुनते हैं। यदि आप भी भय, रोग और मानसिक विकारों से मुक्ति चाहते हैं, तो हनुमान जी की उपासना का सही तरीका जानना आवश्यक है। आइए जानते हैं।

Lord Hanuman Puja Time | Image: Freepik

Lord Hanuman Puja Time: हनुमान जी जिन्हें कलयुग का देवता माना जाता है। इन्हें बजरंगबली और पवनपुत्र भी कहते हैं। उनकी भक्ति में इतनी शक्ति है कि भक्त के बड़े से बड़े संकट पल भर में दूर हो जाते हैं। अक्सर भक्तों के मन में यह सवाल रहता है कि हनुमान जी की पूजा का सबसे शुभ समय क्या है? आइए जानते हैं कि शास्त्रों के अनुसार हनुमान जी की आराधना के सही नियम और समय क्या है? साथ ही हनुमान जी की पूजा के नियम के बारे में भी जानेंगे।

हनुमान जी की पूजा करने के लिए शुभ समय क्या है? 

शास्त्रों और विद्वानों के अनुसार, हनुमान जी की पूजा के लिए दो समय सबसे उत्तम माने गए हैं। ब्रह्म मुहूर्त और सुबह का समय - सुबह की पूजा को शांतिपूर्ण माना जाता है। यदि आप विद्यार्थी हैं या मानसिक शांति चाहते हैं, तो सूर्योदय के समय पूजा करना सर्वश्रेष्ठ है।सुबह हनुमान जी का स्मरण करने से दिनभर सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। सुबह 4:00 बजे से 6:00 बजे या सूर्योदय के तुरंत बाद करें।

हनुमान की पूजा सूर्यास्त के बाद करने का महत्व 

हनुमान जी के भक्तों के बीच संध्या काल की पूजा का विशेष महत्व है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, हनुमान जी सूर्य देव के शिष्य हैं। जब सूर्य अस्त हो जाता है, तब हनुमान जी अपने भक्तों की पुकार सुनने के लिए सबसे अधिक तत्पर होते हैं। माना जाता है कि शाम के समय हनुमान चालीसा या सुंदरकांड का पाठ करने से शनि दोष और नकारात्मक शक्तियों से मुक्ति मिलती है। शाम 6:00 बजे से रात 9:00 बजे के बीच कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें - Valentines Week Calendar 2026: जल्द शुरू होने वाला है वैलेंटाइन वीक, रोज डे से लेकर लेंटाइन डे तक की देखें पूरी लिस्ट

हनुमान जी की पूजा करने के नियम क्या है? 

  • पूजा से पहले स्नान अनिवार्य है। केवल तन ही नहीं, मन में भी किसी के प्रति द्वेष या कामुक विचार नहीं होने चाहिए।
  • हनुमान जी की पूजा में लाल या पीले रंग के वस्त्र पहनना शुभ माना जाता है। काले या सफेद कपड़े पहनने से बचें।
  • जिस दिन आप हनुमान जी की विशेष पूजा या व्रत करें। 
  • पूजा के दौरान चमेली के तेल या शुद्ध घी का दीपक जलाएं। दीपक की लौ उत्तर या पूर्व दिशा की ओर होनी चाहिए।
  • हनुमान जी को बूंदी के लड्डू, बेसन के लड्डू या मलाई वाले शुद्ध घी के चूरमे का भोग लगाएं।

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 2 February 2026 at 23:23 IST