अपडेटेड 2 February 2026 at 22:23 IST
Valentines Week Calendar 2026: जल्द शुरू होने वाला है वैलेंटाइन वीक, रोज डे से लेकर वैलेंटाइन डे तक की देखें पूरी लिस्ट
Valentines Week Calendar 2026: फरवरी का महीना करीब है और प्यार की खुशबू घुलने लगी है। साल 2026 का 'वैलेंटाइन वीक' बस दस्तक देने ही वाला है। प्रेमियों के लिए यह हफ्ता किसी त्योहार से कम नहीं होता, जहां वे अपने जज्बातों को अलग-अलग अंदाज में बयां करते हैं। आइए आपको बताते हैं कि कब कौन से दिन मनाएं जाते हैं।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Valentines Week Calendar 2026: फरवरी का महीना आते ही हवाओं में प्यार की मिठास घुलने लगती है। प्रेमी जोड़ों के लिए यह साल का सबसे खास समय होता है, जिसे 'वैलेंटाइन वीक' के रूप में मनाया जाता है। साल 2026 में भी यह 'प्यार का त्यौहार' पूरे उत्साह के साथ मनाया जाएगा।
अगर आप भी अपने किसी खास के लिए कुछ प्लान कर रहे हैं या उन्हें सरप्राइज देना चाहते हैं, तो अभी से तैयारी शुरू कर दें। यहां हम आपके लिए लेकर आए हैं वैलेंटाइन वीक 2026 का पूरा कैलेंडर, ताकि आप किसी भी खास दिन को मिस न करें।
वैलेंटाइन वीक 2026 की पूरी लिस्ट
वैलेंटाइन वीक हर साल 7 फरवरी से शुरू होता है और 14 फरवरी तक चलता है। इस साल यह शनिवार से शुरू होकर शनिवार को ही समाप्त हो रहा है।
- 7 फरवरी 2026 शनिवार रोज डे (Rose Day)
- 8 फरवरी 2026 रविवार प्रपोज डे (Propose Day)
- 9 फरवरी 2026 सोमवार चॉकलेट डे (Chocolate Day)
- 10 फरवरी 2026 मंगलवार टेडी डे (Teddy Day)
- 11 फरवरी 2026 बुधवार प्रॉमिस डे (Promise Day)
- 12 फरवरी 2026 गुरुवार हग डे (Hug Day)
- 13 फरवरी 2026 शुक्रवार किस डे (Kiss Day)
- 14 फरवरी 2026 शनिवार वैलेंटाइन डे (Valentine's Day)
Advertisement
हर दिन का अपना है खास महत्व
रोज डे (7 फरवरी)- इस दिन लाल गुलाब देकर अपने प्यार का इजहार किया जाता है। पीला गुलाब दोस्ती के लिए और सफेद गुलाब माफी या शांति के लिए दिया जाता है।
प्रपोज डे (8 फरवरी)- अगर आप किसी को दिल की बात कहना चाहते हैं, तो यह सबसे बेहतरीन दिन है। साल 2026 में यह रविवार को पड़ रहा है, जो इसे और भी रोमांटिक बनाता है।
Advertisement
चॉकलेट डे (9 फरवरी)- रिश्तों में मिठास घोलने के लिए पार्टनर को पसंदीदा चॉकलेट गिफ्ट की जाती है।
टेडी डे (10 फरवरी)- एक प्यारा सा टेडी देकर आप अपने पार्टनर को यह एहसास कराते हैं कि आप हमेशा उनके साथ हैं।
प्रॉमिस डे (11 फरवरी)- यह दिन वादों का है। एक-दूसरे का उम्र भर साथ निभाने और वफादार रहने का वादा रिश्ते को मजबूती देता है।
हग डे (12 फरवरी)- कभी-कभी एक जादू की झप्पी हजारों शब्दों से ज्यादा कह जाती है। यह दिन पार्टनर को सुरक्षा और अपनापन महसूस कराने का है।
किस डे (13 फरवरी)- यह दिन प्यार की गहराई और आपसी जुड़ाव को व्यक्त करने का प्रतीक है।
वैलेंटाइन डे (14 फरवरी)- हफ्ते का आखिरी और सबसे मुख्य दिन। इस दिन कपल्स डेट पर जाते हैं, गिफ्ट्स देते हैं और साथ में क्वालिटी टाइम बिताते हैं।
Published By : Sagar Singh
पब्लिश्ड 2 February 2026 at 22:23 IST