अपडेटेड 22 February 2026 at 08:42 IST

Weekly Horoscope 23 February to 1 March 2026: सिंह और तुला समेत इन 4 राशियों को इस सप्ताह मिलेगा सरप्राइज, चमक जाएगी किस्मत; पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

Weekly Horoscope 23 February to 1 March 2026: इस सप्ताह किन राशियों का दिन सरप्राइज से भरा रहेगा और किसकी किस्मत चमकने वाली है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।

Weekly Horoscope 23 February to 1 March 2026 | Image: Freepik

Weekly Horoscope 23 February to 1 March 2026: ज्योतिष शास्त्र में सभी राशियों का दिन बेहद शुभ माना जाता है। वहीं कुछ राशियों का दिन मेहनत से भरा रहता है। इसलिए हर दिन एक समान नहीं होता है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में फरवरी के अंतिम सप्ताह में मंगल का कुंभ राशि में गोचर होने जा रहा है।  वहीं इसी सप्ताह में पंचग्रही योग, लक्ष्मी नारायण योग, शुक्रादित्य योग समेत कई फायदेमंद योग बन रहे हैं, जो 5 टैरो राशिफल वालों के लिए फायदेमंद रहने वाला है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं कि इस सप्ताह किन राशियों को उत्तम फलों की प्राप्ति हो सकती है।  

मेष साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह यदि आपके कुछ प्रोजेक्ट्स लंबे समय से लटके हुए थे, तो सप्ताह के अंत तक उनके पूरे होने के प्रबल योग हैं। साथ ही, प्रभावशाली लोगों से आपकी मुलाकात भविष्य के नए रास्ते खोलेगी। ग्रहों की शुभ दृष्टि के कारण निवेश और व्यापार में लाभ की संभावना है। आय के नए स्रोत बन सकते हैं।

वृषभ साप्ताहिक राशिफल

नौकरीपेशा जातकों के लिए ऑफिस का माहौल थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है। काम का बोझ और सहयोगियों के साथ सामंजस्य बिठाने में आपको अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ सकती है। आरके स्वास्थ्य में पहले से सुधार होगा। धन लाभ के योग बन रहे हैं।

मिथुन साप्ताहिक राशिफल

सप्ताह की शुरुआत थोड़े मानसिक तनाव और भारी खर्चों के साथ हो सकती है, जो आपके बजट को बिगाड़ सकते हैं। अगर आप नौकरीपेशा हैं, तो ऑफिस की राजनीति से दूर रहें। आपके विरोधी सक्रिय हैं और आपकी साख को नुकसान पहुंचाने की ताक में हैं। इस सप्ताह सेहत के मामले में लापरवाही भारी पड़ सकती है।

कर्क साप्ताहिक राशिफल

इस हफ्ते आपकी योजनाएं वैसी नहीं चलेंगी जैसी आपने सोची थीं। अपने लक्ष्यों को पूरा करने के लिए आपको सामान्य से दुगुनी मेहनत पड़ सकती है। सफलता का शॉर्टकट ढूंढने के बजाय, धैर्य के साथ डटे रहना ही एकमात्र रास्ता है। ऑफिस में अपनी वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखें। शांति बनाए रखें।

सिंह साप्ताहिक राशिफल

सप्ताह की शुरुआत थोड़ी चुनौतीपूर्ण हो सकती है। खासतौर पर पारिवारिक सुख-शांति के मामले में सितारे थोड़े प्रतिकूल नजर आ रहे हैं। घर के आंतरिक कलह या घरेलू चिंताएं आपको मानसिक रूप से थका सकती हैं। मेरी सलाह है कि परिवार से जुड़े किसी भी मसले को सुलझाते समय अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें।

कन्या साप्ताहिक राशिफल

यह सप्ताह आपके जीवन में खुशियों की नई दस्तक लेकर आ रहा है। ग्रहों की चाल आपके पक्ष में है, जिससे करियर और कारोबार में असाधारण अनुकूलता बनी रहेगी।  आकस्मिक धन लाभ के प्रबल योग बन रहे हैं। आपके बैंक बैलेंस में बढ़ोतरी होगी।

तुला साप्ताहिक राशिफल

सप्ताह की शुरुआत व्यापारियों के लिए थोड़ी चुनौतीपूर्ण हो सकती है। कोई भी बड़ा निवेश या फैसला जल्दबाजी में न लें। सप्ताह के पहले हिस्से में आपको काम के सिलसिले में या निजी कारणों से लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। घरेलू मसलों को सुलझाने के लिए इस बार आपको एक्स्ट्रा पसीना बहाना होगा। आपको मनचाहे परिणाम भी मिलेंगे।

वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल

वृश्चिक राशि वालों को इस बार भाग्य का साथ उम्मीद से कम मिलेगा, इसलिए आपको अपनी मेहनत और समझदारी पर ज्यादा भरोसा करना होगा। अपनी वाणी और स्वभाव में विनम्रता बनाए रखें। किसी से भी कड़वा न बोलें और न ही किसी का अनादर करें, वरना आपको मानसिक तनाव या अपमान का सामना करना पड़ सकता है।

धनु साप्ताहिक राशिफल

धनु राशि वालों के लिए यह सप्ताह थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है। इस समय किस्मत का सितारा कुछ धीमा रहेगा, जिससे आपको मनचाही सफलता मिलने में देरी हो सकती है। घर-परिवार में भी कुछ तनाव रह सकता है। विशेष रूप से सप्ताह की शुरुआत में बच्चों से जुड़ी कोई बात आपको परेशान कर सकती है।

ये भी पढ़ें - Ravivaar Mantras: रविवार के दिन जरूर करें इन मंत्रों का जाप, मिलेगा मान-सम्मान और पूरी होंगी मनोकामनाएं

मकर साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह किसी भी काम में जल्दबाजी या लापरवाही न दिखाएं। आपकी एक छोटी सी चूक न केवल आर्थिक नुकसान करा सकती है, बल्कि सेहत पर भी भारी पड़ सकती है। अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाएं और जोखिम भरे कामों से बचें। नौकरीपेशा लोगों के लिए समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण है।

कुंभ साप्ताहिक राशिफल

यह सप्ताह आपकी आर्थिक स्थिति के लिए थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है। आपके सामने अचानक कुछ बड़े और भारी खर्च आ सकते हैं। इस सप्ताह अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। दूर की यात्रा करने से बचें।

मीन साप्ताहिक राशिफल

सप्ताह की शुरुआत आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं होगी। किसी प्रभावशाली व्यक्तित्व या अनुभवी व्यक्ति के हस्तक्षेप से आपके करियर और बिजनेस की कोई बड़ी बाधा दूर हो जाएगी। इस सप्ताह भाग्य आपके साथ है।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Aarya Pandey

पब्लिश्ड 22 February 2026 at 08:42 IST