अपडेटेड 22 February 2026 at 07:55 IST

Ravivaar Mantras: रविवार के दिन जरूर करें इन मंत्रों का जाप, मिलेगा मान-सम्मान और पूरी होंगी मनोकामनाएं

Ravivaar Mantras: ज्योतिष शास्त्र में आज रविवार का दिन है और इस दिन सूर्यदेव की पूजा विधिवत रूप से करने का विधान है। अब ऐसे में इस दिन कुछ ऐसे मंत्र हैं, जिसका जाप करने से उत्तम फलों की प्राप्ति हो सकती है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।

 Ravivaar Mantras
Ravivaar Mantras | Image: Freepik

Ravivaar Mantras: सनातन धर्म में रविवार का दिन सूर्य देव को समर्पित है। सूर्य न केवल ऊर्जा के स्रोत हैं, बल्कि ज्योतिष शास्त्र में उन्हें ग्रहों का राजा, सफलता, आरोग्य और मान-सम्मान का कारक माना गया है। यदि आपकी कुंडली में सूर्य कमजोर है या आप जीवन में बार-बार असफल हो रहे हैं, तो रविवार के दिन विशेष मंत्रों का जाप आपके भाग्य के द्वार खोल सकता है।

ऐसी मान्यता है कि रविवार के दिन सूर्य देव की विधि-विधान से पूजा और मंत्रोच्चार करने से न केवल मानसिक शांति मिलती है, बल्कि समाज में आपका कद भी बढ़ता है। आइए जानते हैं उन 8 प्रभावशाली मंत्रों के बारे में, जिनका जाप आपकी हर मनोकामना पूरी कर सकता है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।

सूर्य गायत्री मंत्र का करें जाप 

रविवार का दिन सूर्य गायत्री मंत्र का जाप करें। इससे आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी हो सकती है और उत्तम फलों की प्राप्ति हो सकती है। 
ऊं सप्त तुरंगाय विद्महे सहस्र किरणाय धीमहि तन्नो रविः प्रचोदयात्।

सूर्य बीज मंत्र का करें जाप  

रविवार के दिन सूर्यदेव को बीज मंत्र का जाप करें। इससे आपका भाग्योदय हो सकती है। 
ॐ ह्रां ह्रीं ह्रौं सः सूर्याय नमः।

Advertisement

शत्रुओं पर विजय प्राप्ति के लिए मंत्र जाप 

यह सूर्य देव का सबसे सरल और लोकप्रिय मंत्र है। इसका नियमित जाप शत्रुओं पर विजय और अच्छी सेहत दिलाता है।
ॐ घृणि सूर्याय नमः।

सफलता प्राप्ति मंत्र 

अगर आप व्यापार में उन्नति चाहते हैं और सभी कार्यों में सफलता पाना चाहते हैं तो इस मंत्र का 21 बार जाप करें। 
ॐ ह्रीं ह्रीं सूर्याय नमः

Advertisement

ये भी पढ़ें - Aaj Ka Rashifal 22 February 2026: आज इन 5 राशियों को मिलेगा मनचाहा फल, धार्मिक यात्रा के बनेंगे योग; पढ़ें अपना राशिफल

वैदिक सूर्य मंत्र का करें जाप 

अगर आपकी कोई मनोकामना है तो आप इस मंत्र का जाप करें। इससे आपका भाग्योदय हो सकता है। 
ॐ आ कृष्णेन रजसा वर्तमानो निवेशयन्नमृतं मर्त्यं च। हिरण्ययेन सविता रथेना देवो याति भुवनानि पश्यन्।

समस्त दोष नाशक मंत्र

यह मंत्र सूर्य देव की शीघ्र प्रसन्नता के लिए है, जिससे जीवन के सभी कष्ट दूर होते हैं।
ॐ नमो भगवते श्रीसूर्याय क्षीप्रप्रसादाय नमः।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Aarya Pandey

पब्लिश्ड 22 February 2026 at 07:55 IST