Shukra Gochar: तुला राशि में शुक्र के गोचर से बनेगा मालव्य राजयोग, 40 दिनों तक इन 4 राशियों पर मेहरबान रहेंगी मां लक्ष्मी; जीवन में आएगी सुख-समृद्धि

22 नवंबर को शुक्र ने अपनी स्वराशि तुला में प्रवेश किया है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, शुक्र के इस गोचर का प्रभाव अगले 40 दिनों तक बना रहेगा। इस दौरान विशेष रूप से चार राशियों के लिए बेहद शुभ संयोग बन रहे हैं।

Shukra Gochar: तुला राशि में शुक्र के गोचर से बनेगा मालव्य राजयोग, 40 दिनों तक इन 4 राशियों पर मेहरबान रहेंगी मां लक्ष्मी; जीवन में आएगी सुख-समृद्धि | Image: Meta AI

वैदिक ज्योतिष में शुक्र को ऐश्वर्य, भौतिक सुख-सुविधा, प्रेम, सौंदर्य और वैवाहिक जीवन का कारक ग्रह माना जाता है। जब भी शुक्र राशि बदलते हैं, तो इसका असर जीवन के इन अहम क्षेत्रों पर साफ दिखाई देता है। 22 नवंबर 2026 को शुक्र ने अपनी स्वराशि तुला में प्रवेश कर लिया है। स्वराशि में होने के कारण यह गोचर ज्योतिषीय दृष्टि से काफी अहम माना जा रहा है। अब ऐसें में किन राशियों के लिए शुक्र गोचर सौभाग्यशाली माना जा रहा है। आइए जानते हैं।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए यह गोचर नए अवसर लेकर आ सकता है। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा और आपके काम की सराहना हो सकती है। व्यापारियों की नए लोगों से मुलाकात होगी, जिनसे भविष्य में लाभ मिल सकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार के योग हैं और प्रेम संबंधों में चल रही दूरियां या अनबन कम हो सकती है।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए यह समय परिवार और सुख-साधनों से जुड़ा अच्छा रह सकता है। घर या वाहन खरीदने की योजना पर काम आगे बढ़ सकता है, हालांकि घरेलू जरूरतों पर खर्च बढ़ने की संभावना है। दफ्तर में सहकर्मियों व वरिष्ठों का साथ मिलेगा और व्यापार में स्थिति धीरे-धीरे मजबूत होगी। पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा और जीवनसाथी के साथ तालमेल बेहतर होगा।

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए आर्थिक लिहाज से यह गोचर सकारात्मक साबित हो सकता है। अटका या रुका हुआ धन वापस मिलने की उम्मीद है और आय बढ़ाने के नए रास्ते खुल सकते हैं। नौकरी में कामकाज की प्रशंसा हो सकती है तथा कारोबार में पुराने संपर्कों से फायदा मिल सकता है। घर में किसी अहम विषय पर चर्चा संभव है और प्रेम जीवन में मधुरता आएगी, बस अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें।

तुला राशि

चूंकि तुला शुक्र की अपनी राशि है, इसलिए इस राशि के जातकों के लिए यह गोचर विशेष महत्व रखता है। आपके आत्मविश्वास और व्यक्तित्व के आकर्षण में वृद्धि होगी, जिससे लोग आपकी बातों से सहज प्रभावित होंगे। नौकरी में नई जिम्मेदारी या बेहतर अवसर मिल सकते हैं और व्यापार में मुनाफे के योग हैं। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, पुराने मतभेद सुलझ सकते हैं और विवाह के इच्छुक लोगों को परिवार से शुभ समाचार मिल सकता है।

ये भी पढ़ें - UP Blackout MockDrill: आज शाम 6 बजे पूरे यूपी में छाएगा अंधेरा...सभी 75 जिलों में ब्लैकआउट मॉकड्रिल, आपातकालीन हालात से निपटने की बड़ी तैयारी

 

Published By : Aarya Pandey

पब्लिश्ड 22 November 2026 at 16:25 IST