Shukra Gochar 2026: 29 जुलाई को शुक्र करने जा रहे हैं गोचर, इन 4 राशियों को मिलेगी सफलता, बढ़ेगी पॉपुलैरिटी और विदेश यात्रा के योग
वैदिक ज्योतिष में धन, संपत्ति, आकर्षण और ऐश्वर्य का कारक माना जाने वाला शुक्र ग्रह 29 जुलाई 2026 को उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में प्रवेश करने जा रहा है। शुक्र का यह नक्षत्र परिवर्तन ज्योतिषीय दृष्टिकोण से बेहद शुभ माना जा रहा है, जिसका सकारात्मक प्रभाव विशेष रूप से 4 राशियों पर दिखाई देगा।
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read
ज्योतिष शास्त्र में शुक्र देव को सुख, समृद्धि, सौंदर्य, आकर्षण, पॉपुलैरिटी और भौतिक सुखों का कारक माना जाता है। जब भी शुक्र ग्रह अपनी राशि बदलते हैं, तो इसका सीधा प्रभाव सभी 12 राशियों के जीवन, करियर और वित्तीय स्थिति पर पड़ता है। 29 जुलाई 2026 को शुक्र का एक महत्वपूर्ण राशि परिवर्तन होने जा रहा है।इस गोचर का सकारात्मक असर विशेष रूप से 4 राशियों पर पड़ेगा। इन राशियों के जातकों को न केवल करियर और व्यापार में अपार सफलता मिलेगी, बल्कि उनकी लोकप्रियता बढ़ेगी और विदेश यात्रा के भी मजबूत योग बन रहे हैं।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के स्वामी स्वयं शुक्र देव हैं। 29 जुलाई का यह गोचर आपके लिए अत्यंत शुभ साबित होगा। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति और नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। कार्यस्थल पर आपकी कार्यशैली की तारीफ होगी।समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। यदि आप लंबे समय से विदेश यात्रा या किसी विदेशी कंपनी के साथ डील का इंतजार कर रहे थे, तो आपकी यह इच्छा पूरी हो सकती है।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए शुक्र का यह गोचर भाग्य के दरवाजे खोलने वाला है।अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं। निवेश से अच्छा रिटर्न मिलेगा।मीडिया, आर्ट, डिजाइनिंग और कंटेंट क्रिएशन से जुड़े लोगों की लोकप्रियता चरम पर होगी। काम या उच्च शिक्षा के सिलसिले में विदेश जाने के बेहतरीन अवसर प्राप्त होंगे।
सिंह राशि
सिंह राशि के लिए यह गोचर आपके व्यक्तित्व में गजब का आकर्षण और निखार लाएगा। नेटवर्किंग मजबूत होगी और बड़े अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। बिजनेस का विस्तार होगा।आपकी जीवनशैली में सुधार आएगा और आप परिवार या दोस्तों के साथ किसी अंतरराष्ट्रीय टूर या लंबी दूरी की यात्रा का आनंद ले सकते हैं।
तुला राशि
तुला राशि का स्वामित्व भी शुक्र के पास ही है, इसलिए यह बदलाव आपके जीवन में संतुलन और प्रगति लाएगा।लंबे समय से रुके हुए काम तेजी से पूरे होंगे। नई नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को मनचाहा पैकेज मिल सकता है। मल्टीनेशनल कंपनियों में कार्यरत लोगों को विदेश भेजने का प्रस्ताव मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी पॉपुलैरिटी बढ़ेगी।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Aarya Pandey
पब्लिश्ड 23 July 2026 at 15:52 IST