अपडेटेड 13 August 2025 at 10:15 IST

Shukra Gochar 2025: मेष, कर्क सहित इन राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की विशेष कृपा, शुक्र बनाएगा मालामाल

Venus Transit 2025: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों का गोचर बेहद शुभ माना जाता है। वहीं जब शुक्र किसी राशि में प्रवेश करते हैं तो यह भाग्योदय का संकेत माना जाता है। अब ऐसे में शुक्र के कर्क राशि में गोचर होने से किन राशियों को लाभ हो सकता है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।

Venus Transit 2025 | Image: Freepik

Venus Transit 2025 in Cancer: हिंदू पंचांग के अनुसार 21 अगस्त 2025 गुरुवार के दिन भाद्रपद माह कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि है और इस दिन मासिक शिवरात्रि का व्रत भी रखा जाएगा। इसलिए इस दिन विधिवत रूप से भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा विधिवत रूप से करने का विधान है। आपको बता दें, 21 अगस्त गुरुवार के दिन सुखों के कारक शुक्र ग्रह का कर्क राशि में गोचर होने जा रहा है। शुक्र के गोचर से कुछ राशियां ऐसी हैं, जिसे भाग्योदय हो सकता है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।

शुक्र गोचर मेष राशि वालों के लिए शुभ

मेष राशि वालों के चतुर्थ भाव में शुक्र के गोचर से इस राशि के जातकों को सभी क्षेत्रों में सफलता प्राप्ति हो सकती है। आपकी कोई मनोकामना पूरी हो सकती है। इस दौरान अगर आप भूमि या वाहन लेने की सोच रहे हैं तो आपको शुभ परिणाम मिल सकता है। आपको शुभ अवसरों की प्राप्ति हो सकती है।

शुक्र गोचर कर्क राशि वालों को देगा आर्थिक लाभ 

कर्क राशि वालों के लिए शुक्र गोचर मनचाहा परिणाम लेकर आया है। आपको सभी भौतिक सुख-सुविधाओं की प्राप्ति हो सकती है। शुक्र के इस गोचर से आपको धन लाभ हो सकता है। इस दौरान आप अपनी वाणी पर संयम रखें।

ये भी पढ़ें - Janmashtami Laddu Gopal Puja Vidhi 2025: जन्माष्टमी के दिन इस विधि से करें लड्डू गोपाल की पूजा, जानें सामग्री-नियम और महत्व

शुक्र गोचर कन्या राशि के लिए भाग्यशाली 

शुक्र के गोचर से कन्या राशि वालों को अचानक धन लाभ हो सकता है। इस दौरान अगर आपने कहीं निवेश किया जाए तो आपको लाभ हो सकता है। इस गोचर से आपको बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। आपको परिवार वालों का पूरा साथ मिलेगा।

शुक्र गोचर मकर राशि वालों को देगा मेहनत का फल 

शुक्र के कर्क राशि में गोचर से मकर राशि के जातकों का वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। आपकी आय में वृद्धि हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको मेहनत का पूरा फल मिलेगा। बिजनेस जातकों को लाभ होने की संभावना है। इस राशि के जातकों को प्रेम संबंधों में खुशी का अनुभव होगा।

Published By : Aarya Pandey

पब्लिश्ड 13 August 2025 at 10:14 IST