अपडेटेड 30 July 2025 at 17:41 IST
Vastu Tips: बेडरूम में किस दिशा में सिर करके सोना चाहिए? सेहत और समृद्धि के लिए ये जरूरी
Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार, दक्षिण दिशा में सिर रखकर सोना उत्तम माना गया है। वास्तु शास्त्र की माने तो इस दिशा में सर रखकर सोने से मानसिक शांति मिलती और अच्छी नींद भी आती है। व्यक्ति दीर्घायु होता है उसके धन सुख समृद्धि में वृद्धि होती है।
हिंदू धर्म में वास्तु शास्त्र का विशेष महत्व माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर सोने की दिशा सही ना हो तो इसके आपको बुरे परिणाम देखने को मिल सकते हैं। मानसिक शांति, धन-समृद्धि और अच्छी सेहत के लिए जरूरी है सोने की दिशा को लेकर वस्तु का ज्ञान। इससे आप कई परेशानियों से निजात पा सकते हैं यह जानते हैं वास्तु शास्त्र में बेडरूम में सोने की दिशा को लेकर कौन सी बात है बताई गई है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, दक्षिण दिशा में सिर रखकर सोना उत्तम माना गया है। वास्तु शास्त्र की माने तो इस दिशा में सर रखकर सोने से मानसिक शांति मिलती और अच्छी नींद भी आती है। व्यक्ति दीर्घायु होता है उसके धन सुख समृद्धि में वृद्धि होती है। पूर्व दिशा में सिर रखकर सोने से छात्रों से लेकर शिक्षकों तथा विद्वानों को विशेष लाभ होता है। एकाग्रता बढ़ती और इसमें शक्ति भी समय के साथ अच्छी हो जाती है। साथ ही जीवन में सकारात्मक भी निरंतर बनी रहती है।
उत्तर दिशा में सिर करके सोना नींद में बाधा का कारण
वास्तु शास्त्र की माने तो उत्तर दिशा में सिर करके सोना शरीर के चुंबकीय प्रभाव के विरुद्ध होता है। इससे नींद में बाधा आती है और सोते समय बेचैनी महसूस होती है। हां, अगर सोने के लिए कोई और दिशा का विकल्प नहीं है तो इस दिशा में सिर करके सोना मान्य होता है। कुछ हद तक स्थिरता मिलती है और मन की शक्ति बनी रहती है। पलंग को दीवार से चिपका कर रखे हैं और पलंग के नीचे खाली जगह न रखें। ध्यान रहे पलंग के सिरहाने पर कोई भी भारी सामान या अलमारी ना हो। सोते समय सिर के पीछे दीवार हो। तकिए और चादर साफ होने चाहिए और हल्के रंग के हो तो और भी बेहतर है।
उत्तर और पश्चिम दिशा में सिर कर करके नहीं सोना चाहिए
वास्तु शास्त्र के अनुसार, अच्छे स्वास्थ्य मानसिक ऊर्जा के लिए बेडरूम का वास्तु के मुताबिक होना बहुत जरूरी है। अगर वस्तु का ध्यान ना दें तो हम अनिद्रा, चिड़चिड़ापन, बुरे सपने से लेकर धनहानि के शिकार हो सकते हैं। हम परेशानियां गिर सकते हैं। ध्यान रहे कि प्राचीन ग्रंथो में सोने को लेकर कई नियमों का वर्णन किया गया। जिसके अनुसार, उत्तर और पश्चिम दिशा में सिर कर करके नहीं सोना चाहिए ऐसा करने से बुद्धि भ्रमित हो सकती है।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Deepak Gupta
पब्लिश्ड 30 July 2025 at 17:41 IST