अपडेटेड 29 November 2025 at 21:58 IST

Turtle Vastu Tips : घर में कांच का कछुआ रखने से आपकी सभी समस्याओं का हो सकता है समाधान, जानें रखने का सही दिशा

Turtle Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में कांच का कछुआ रखने से व्यक्ति को कई तरह के फायदे हो सकते हैं। अब ऐसे में इसे घर की किस दिशा में रखने से फायदे हो सकते हैं। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।

Turtle Vastu Tips | Image: Meta Ai

Turtle Vastu Tips : क्या आपके घर में अक्सर तनाव रहता है? क्या व्यापार या नौकरी में तरक्की रुक गई है? वास्तु शास्त्र और फेंगशुई में कछुए को सुख-समृद्धि, दीर्घायु, और सुरक्षा का प्रतीक माना गया है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, कछुआ भगवान विष्णु का कच्छप अवतार है, जिन्होंने समुद्र मंथन के समय मंदार पर्वत को अपनी पीठ पर धारण किया था।

इसलिए, इसे घर में रखना अत्यंत शुभ माना जाता है। वहीं घर में विभिन्न प्रकार के कछुए रखने के अलग-अलग विधान है। अब ऐसे में घर में कांच का कछुआ रखने का महत्व क्या है और इसे किस दिशा में रखने से लाभ हो सकता है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।

घर में कांच का कछुआ रखने का महत्व क्या है? 

कांच या क्रिस्टल का कछुआ घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है और नकारात्मक ऊर्जा को दूर भगाता है। यह घर में धन-संपदा को आकर्षित करता है, जिससे वित्तीय स्थिति मजबूत होती है। व्यापार या नौकरी में उन्नति के रास्ते खुलते हैं। इतना ही नहीं, घर में कांच का कछुआ रखने से स्वास्थ्य में सुधार होता है। यह घर में शांति, सद्भाव और प्रेम बनाए रखने में मदद करता है। परिवार के सदस्यों के बीच के मनमुटाव को दूर करता है। बिस्तर के पास कछुआ रखने से चिंताएं कम होती हैं और अनिद्रा की समस्या दूर हो जाती है।

कांच का कछुआ किस दिशा में रखें? 

वास्तु शास्त्र के अनुसार, कछुआ को सही दिशा में रखने से ही शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है। कांच का कछुआ घर की दक्षिण-पश्चिम दिशा में रखें। इस दिशा में रखने से घर के सौभाग्य और स्थिरता आती है। इतना ही नहीं, इस दिशा में उत्तर-पश्चिम दिशा में रखें। इस दिशा 
इस दिशा में कछुआ रखने से पितृ पक्ष का भाग्य बढ़ता है आपके सभी काम पूरे हो सकते हैं।

ये भी पढ़ें - Smriti Palash Wedding: समृति-पलाश मामले पर Choreographer Nandika Dwivedi ने तोड़ी चुप्पी, कह दी ये बात

कांच का कछुआ रखने के दौरान इन बातों का रखें ध्यान 

कछुए का मुख हमेशा घर के अंदर की ओर होना चाहिए, न कि बाहर की ओर। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इतना ही नहीं, कछुआ को किसी भी धातु के बर्तन या फिर बाउल में थोड़ा सा पानी में भरकर रखें। इससे सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। साथ ही आपके जीवन में चल रही सभी समस्याएं दूर हो सकती है।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 29 November 2025 at 21:58 IST