अपडेटेड 7 December 2025 at 11:44 IST
Vastu Tips For Kalawa: घर से दूर होंगे सभी वास्तु दोष, बस इन जगहों पर बांध लें कलावा; जीवन में आएगी खुशहाली
Vastu Dosh Ke Upay: कलावा केवल धार्मिक धागा नहीं, बल्कि वास्तु दोष दूर करने में भी है बेहद प्रभावी। जानें किन स्थानों पर कलावा बांधने से घर में सकारात्मक ऊर्जा और समृद्धि आती है। इन आसान उपायों से पाएं जीवन में खुशहाली।
Vastu Dosh Kaise Kam Kare: हिंदू धर्म में कलावा या मौली को बेहद शुभ माना जाता है। इसे कलाई पर बांधा जाता है, लेकिन वास्तु के अनुसार घर में कुछ खास जगहों पर भी कलावा बांधने से सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और नकारात्मकता दूर होती है। माना जाता है कि यह घर की रक्षा करता है, परेशानियों को कम करता है और सुख-समृद्धि को आकर्षित करता है। तो चलिए जानते हैं कि वास्तु के अनुसार कलावा कहां बांधने से घर में खुशहाली आती है?
मुख्य दरवाजे पर कलावा बांधना
घर का मुख्य दरवाजा ऊर्जा का प्रवेश द्वार होता है। अगर मुख्य दरवाजे पर कलावा बांधा जाए तो नकारात्मक ऊर्जा अंदर नहीं आती है। इसके अलावा घर में भगवान की कृपा बनी रहती है। साथ ही,परिवार के सदस्यों के बीच सामंजस्य बढ़ता है। आप इसे दरवाजे के किसी ऊपरी कोने या कुंडी पर बांध सकते हैं।
रसोईघर में गैस चूल्हे के पास
रसोईघर घर की सेहत और समृद्धि का प्रतीक होता है। यहां कलावा बांधने से भोजन में नेगेटिविटी नहीं आती है। घर में बरकत बनी रहती है और पैसों से जुड़ी परेशानियां कम होती हैं। इसे गैस चूल्हे के पास दीवार या चिमनी के किसी कोने में बांधा जा सकता है।
पानी की टंकी या नल के पास
वास्तु में पानी को धन और भावनाओं का प्रतीक माना जाता है। अगर पानी टपकता है या रिसाव होता है तो पैसों का नुकसान माना जाता है। ऐसे में पानी की टंकी या मेन नल के पास कलावा बांधने से धन का नाश रुकता है और घर में स्थिरता आती है।
मंदिर या पूजा स्थान में कलावा
घर के मंदिर में कलावा बांधने से सकारात्मक ऊर्जा कई गुना बढ़ जाती है। इसके आलावा वातावरण पवित्र बना रहता है और मन शांत रहता है। साथ ही, घर में शांति और सौभाग्य का प्रवेश होता है।
तिजोरी या अलमारी के हैंडल पर
जहां आप पैसे या ज्वेलरी रखते हैं, उस जगह की सुरक्षा के लिए कलावा बहुत शुभ माना गया है। इससे धन वृद्धि होती है और आकस्मिक खर्चों में कमी आती है। साथ ही, घर की आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।
वाहन में भी बांध सकते हैं कलावा
नई गाड़ी हो या पुरानी, वाहन में कलावा बांधना शुभ और सुरक्षित माना जाता है। साथ ही, दुर्घटनाओं से सुरक्षा और यात्रा सुरक्षित रहती है। इसे स्टेयरिंग या डैशबोर्ड के किसी कोने में बांध दें।
प्लॉट या नए घर में प्रवेश के समय
अगर आप नया घर बना रहे हैं या प्लॉट खरीदा है, तो किसी खंभे, गेट या नींव के पास कलावा बांधना शुभ होता है। यह वास्तु दोषों को कम करता है और जमीन के विवाद दूर रखता है।
कलावा बांधते समय ध्यान रखने वाली जरूरी बातें
- कलावा हमेशा साफ और बिना फटा होना चाहिए।
- इसे बांधते समय मन में सकारात्मक सोच रखें।
- मंगलवार या गुरुवार को बांधना शुभ माना जाता है।
- समय-समय पर पुराना कलावा बदलें।
कलावा सिर्फ एक धागा नहीं, बल्कि सुरक्षा और शुभता का प्रतीक है। वास्तु के अनुसार सही जगह कलावा बांधने से घर और परिवार पर भगवान की कृपा बनी रहती है, जीवन में खुशहाली आती है और नकारात्मकता दूर रहती है।
Published By : Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड 7 December 2025 at 11:44 IST