अपडेटेड 23 October 2025 at 22:14 IST
Brass Fish Vastu Tips: घर में पीतल की मछली रखना होता है बेहद शुभ, जानें वास्तु टिप्स
Brass Fish Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में कई चीजें हैं, जिसे रखना शुभ और अशुभ फलदायी माना जाता है। इसलिए कई चीजों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं कि क्या घर में पीतल की मछली रखना शुभ है?
Brass Fish Vastu Tips:वास्तु शास्त्र और फेंगशुई में मछली को बेहद शुभ मामा जाता है। इसे सौभाग्य और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। वहीं कई लोग घर में धातु की मछली रखते हैं, जिसे बेहद सौभाग्यशाली माना जाता है। लेकिन इस बात का ध्यान रखा जरूरी है कि आप मछली किस धातु का रख रहे हैं।
कई लोग लोहे की भी मछली रख लेते हैं, जो अशुभ और नकारात्मक ऊर्जा के कारक माने जाते हैं। आपतको बता दें, घर में पीतल की मछली रखना बेहद शुभ माना जाता है। इससे घर में किसी भी चीज की कमी नहीं होती है और शुभता के साथ-साथ सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। साथ ही धन-धान्य की वृद्धि हो सकती है। अब ऐसे में आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित दयानंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं कि घर में पीतल की मछली रखने के लाभ क्या है? साथ ही पीतल की मछली को किस दिशा में रखना शुभ माना जाता है।
घर में पीतल की मछली रखने के वास्तु नियम क्या है?
वास्तु शास्त्र के अनुसार, पीतल की मछली को घर की उत्तर या पूर्व दिशा में रखना सबसे शुभ माना जाता है। उत्तर दिशा में मछली रखने से नौकरी और व्यापार में सफलता मिलती है और आय के नए स्रोत खुलते हैं। आप इसे एक लाल कपड़े के ऊपर रखें। साथ ही पीतल को मछली को रोजाना साफ रखें। इसपर धूल नहीं पड़ना चाहिए।
आप पीतल की मछली को जोड़े में रखें। इससे बेहद शुभ माना जाता है।
घर में पीतल की मछली रखने के फायदे क्या है?
- पीतल की मछली को घर में रखने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और पूरे घर में सकारात्मकता का संचार होता है। मछली को धन की देवी माँ लक्ष्मी और धन के देवता कुबेर से जोड़कर देखा जाता है। इसकी उपस्थिति घर में आर्थिक स्थिरता और समृद्धि लाती है।
- ज्योतिष के अनुसार, घर में पीतल की मछली रखने से चंद्रमा और बुध ग्रह मजबूत होते हैं। बुध धन, ज्ञान और वाणी का कारक है, जबकि चंद्रमा सुख-शांति प्रदान करता है। इससे शनि और राहु के दोष भी कम होने की मान्यता है।
- यदि आप व्यवसाय या नौकरी में तरक्की चाहते हैं, तो पीतल की मछली रखना शुभ माना जाता है। यह रुके हुए कार्यों को गति देती है और उन्नति के मार्ग खोलती है।
- यह प्रतिमा घर के सदस्यों के बीच सामंजस्य और प्रेम को बढ़ाती है, जिससे घर में सुख-शांति बनी रहती है।
Published By : Aarya Pandey
पब्लिश्ड 23 October 2025 at 22:14 IST