अपडेटेड 28 December 2024 at 08:01 IST
Vastu Tips: घर की इस जगह पर न रखें पैस, खाली हो जाएगा पर्स
Vastu tips in hindi: यदि आप अपने घर की इस दिशा में धन रखते हैं तो धनहानि हो सकती है। यहां दिए गए वास्तु टिप्स आपके काम आ सकते हैं। जानते हैं...
vastu tips in hindi | Image:
Freepik
Vastu tips in hindi: अक्सर लोग अपना पैसा या तो बैंक में रखते हैं या अपने घर में किसी सुरक्षित स्थान पर रखते हैं। लेकिन वे ये नहीं जानते कि वास्तु के अनुसार घर की किस दिशा में या घर के किस कोने में पैसे को नहीं रखा जाता। बता दें कि यदि गलत दिशा में पैसे रखे जाएं तो इससे धन हानि हो सकती है। ऐसे में इसकी जानकारी होनी चाहिए।
आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि घर की किस दिशा में व्यक्ति को पैसे रखने चाहिए। पढ़ते हैं आगे…
धन से जुड़े वास्तु टिप्स…
- व्यक्ति को पैसे दक्षिण या पश्चिम दिशा में भी नहीं रखने चाहिए। इस दिशा में यम का प्रभाव माना गया है। यदि इस दिशा में पैसे रखे जाएं तो दरिद्रता बनी रहती है और धन हानि भी हो सकती है।
- यदि आपके घर में पैसों की तिजोरी है और आप अपने धन को तिजोरी में रखते हैं तो ध्यान रहे कि तिजोरी को ऐसे स्थान पर रखें जहां प्राकृतिक रोशनी थोड़ी सी आती हो।
- जब व्यक्ति ज्यादा अंधेरी जगह में तिजोरी को रखता है या जहां पर प्राकृतिक रोशनी नहीं आती है तो इससे दोष लग सकता है और पैसों की कमी हो सकती है। हालांकि चोरों से सुरक्षित स्थान ढूंढने के चक्कर में लोग तिजोरी को ऐसी जगह बनवाते हैं, जहां एकदम अंधेरा हो पर ऐसा करना पैसों की हानि का सामना करवा सकता है।
- वहीं धन को कभी भी ऐसी दीवार के पास नहीं रखना चाहिए जहां से सटकर टॉयलेट या बाथरूम हो। ऐसा करने से न केवल धन हानि हो सकती है बल्कि फिजूल खर्च भी बढ़ सकता है।
- कभी भी व्यक्ति को किसी दूसरे के पर्स में अपना पैसा नहीं रखना चाहिए। इसके अलावा घर के एकदम कोने में भी पैसे को रखने से बचना चाहिए। धन के लिए अलमारी या पर्स का इस्तेमाल करें।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 28 December 2024 at 08:01 IST