अपडेटेड 22 December 2024 at 15:58 IST
Vastu Tips: घर में रखीं इन चीजों को बदलने से दूर हो सकता है वास्तु दोष, जानें...
Vastu Tips in Hindi: यदि घर में रखी कुछ चीजों को बदल जाए तो इससे वास्तु दोष से भी राहत मिल सकती है। जानते हैं इनके बारे में...
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

Vastu Tips in Hindi: जब घर में वास्तु दोष लग जाता है तो इसके चलते कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। बता दें कि वास्तु दोष के लक्षणों में न केवल जीवन में परेशानी आना शामिल है बल्कि इसके कारण लोगों को असफलता मिलती है। बता दें कि यदि घर में रखी कुछ चीजों को बदल जाए तो इससे वास्तु दोष की समस्या को दूर किया जा सकता है। ऐसे में उनके बारे में पता होना जरूरी है।
आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि किन चीजों को बदलने से घर का वास्तु दोष दूर हो सकता है। पढ़ते हैं आगे...
वास्तु दोष को दूर करने के उपाय
- व्यक्ति को कभी भी अपने घर में टूटी-फूटी चीजों को नहीं रखना चाहिए। टूटी-फूटी चीजों को तुरंत बदल देना चाहिए। यह भी घर में वास्तु दोष लेकर आती है। उदाहरण के तौर पर टूटा हुआ शीशा या टूटी हुई मूर्ति दोनों ही घर में वास्तु दोष ला सकती हैं।
- यदि आपने अपने घर में शीशा लगाया हुआ है तो आप इसका स्थान भी बदलें। शीशा हमेशा पूर्वी और उत्तर दिशा की दीवार पर लगाना शुभ माना जाता है। लेकिन यदि आपके घर में शीशा दक्षिण दीवार पर लगा हुआ है तो ऐसे में आप शीशे के पिछले हिस्से पर कपूर जलाकर उससे बने काजल को टीके के रूप में लगाएं। ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा दूर हो सकती है।
- वास्तु दोष को दूर करने में मंदिर का स्थान भी सही दिशा में होना चाहिए। बता दें कि ईशान कोण में रखा मंदिर घर में सकारात्मक लेकर आता है। लेकिन यदि आपके घर में मंदिर दक्षिण दिशा में रखा है तो उस स्थान को तुरंत बदल लेना चाहिए। इससे नकारात्मक ऊर्जा आ सकती है। साथ ही वास्तु दोष भी लगता है।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 22 December 2024 at 15:56 IST