अपडेटेड 13 February 2025 at 23:13 IST
Vastu Tips: क्या घर की रसोई की स्लैब पर रोटी बेलना सही? जानें
Vastu Tips in Hindi: क्या घर की रसोई में रोटी स्लैब पर बेलें या नहीं, इससे जीवन में क्या-क्या बदलाव आ सकते हैं, जानते हैं इस लेख के माध्यम से...
Vastu Tips: क्या घर की रसोई की स्लैब पर रोटी बेलना सही? | Image:
Pexels
Vastu Tips in hindi: वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की रसोई बेहद महत्वपूर्ण होती है। ऐसे में रसोई से जुड़े कुछ वास्तु टिप्स जीवन में नकारात्मक बदलाव भी ला सकते हैं। कुछ लोग रसोई घर की स्लैब पर रोटी बेलते हैं। बता दें कि ऐसा करना वास्तु शास्त्र के अनुसार कितना सही है और कितना गलत, इसके बारे में जानना जरूरी है।
आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि क्या घर की रसोई में रोटी स्लैब पर बेलें या नहीं, पढ़ते हैं आगे...
क्या घर की रसोई की स्लैब पर रोटी बेलना सही?
- वास्तु के अनुसार, रसोई घर में जो चकला और बेलन हम यूज करते हैं वे सुख और समृद्धि के प्रतीक माने जाते हैं। ऐसे में इनका सीधा संबंध राहु और केतु से भी माना गया है।
- ऐसे में यदि चकला और बेलन रखे जाएं तो इन दोनों ग्रह का प्रभाव घर पर पड़ता है। यही कारण है कि लोगों को चकला बेलन खरीदते वक्त भी जरूरी बातों का ख्याल रखना चाहिए।
- बता दें चकला बेलन से रोटी बनाना बेहद ही अच्छा माना गया है। कहते हैं कि इससे घर में न केवल उन्नति आती है बल्कि बरकत भी होती है।
- चकले के ऊपर बेली गई रोटी न केवल घर में सुख-समृद्धि लेकर आती है बल्कि नजर दोष भी दूर करती है। वहीं बिना चकले के रोटी बेलने से न केवल वास्तु दोष लग सकता है बल्कि नजर दोष भी लोगों तो परेशान कर सकता है।
- कहते हैं ऐसा करने से न केवल अन्नपूर्णा मैया रुष्ट हो सकती हैं बल्कि इसके अलावा एक मान्यता यह भी है कि यदि व्यक्ति बिना चकले के रोटी बेलता है तो इससे घर में दरिद्रता भी आ सकती है। साथ ही परिवार की सफलता में भी कमी आ सकती है।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 13 February 2025 at 23:13 IST