अपडेटेड 29 December 2024 at 12:21 IST
Vastu Tips: किसी के घर से न लेकर आएं ये चीज, पड़ सकता है पछताना
Vastu tips in hindi: व्यक्ति को कभी भी दूसरों के घर से ये 3 चीजें नहीं लेकर आनी चाहिए। जानते हैं इनके बारे में...
Vastu tips in hindi: यदि अपने घर को वास्तु के अनुसार बनवाया जाए तो इससे न केवल वास्तु दोष दूर हो सकता है बल्कि यदि वास्तु से जुड़े कुछ नियमों को अपनाया जाए तब भी व्यक्ति जीवन की परेशानियों को दूर करने के साथ-साथ खुश भी रह सकता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि व्यक्ति को दूसरों के घर से किन चीजों को नहीं लेकर आना चाहिए?
अगर नहीं, तो आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि दूसरों के घर से भूलकर भी कौन सी तीन चीजें नहीं लानी चाहिए। पढ़ते हैं आगे...
व्यक्ति को ये 3 चीजें नहीं लानी चाहिए?
- कभी भी दूसरों के घर से छाता नहीं लाना चाहिए। कहते हैं कि अगर कोई दूसरों के घर से भूलकर छाता ले आता है तो इससे न केवल ग्रहों की स्थिति बिगड़ सकती है बल्कि व्यक्ति को जीवन से जुड़ी कई परेशानियों का भी सामना करना पड़ता है। ऐसे में यदि आपको किसी ने छाता दिया भी है तो उसे तुरंत वापस कर दें।
- व्यक्ति को कभी भी दूसरे के घर से लोहे का सामान नहीं लाना चाहिए या लोहे के बर्तनों को भी नहीं लाना चाहिए। कहते हैं कि दूसरों के घर का लोहा अपने घर ले आएं तो यानी आप दूसरे के घर की शनि ग्रह अपने घर लेकर आते हैं। ऐसे में शनि का प्रकोप झेलने को मिल सकता है। साथ ही घर में नकारात्मक ऊर्जा, कलह कलेश, धनहानि आदि समस्याएं भी हो सकती हैं।
- वास्तु शास्त्र के अनुसार कभी भी व्यक्ति को दूसरे के घर का पुराना फर्नीचर भी अपने घर में नहीं लाना चाहिए। कहते हैं कि किसी भी वस्तु में ऊर्जा संचित हो जाती है। ऐसे में यदि आप फर्नीचर को अपने घर लेकर आते हैं तो उसमें पिछली जगह की ऊर्जा संचित हो जाती है, जिससे घर में नकारात्मक ऊर्जा आ सकती है।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 29 December 2024 at 12:21 IST