अपडेटेड 6 December 2025 at 10:07 IST

Vastu Tips For Wealth: जेब में नहीं टिकते पैसे? कहीं आप भी तो नहीं कर रहे हैं वास्तु से जुड़ी ये गलतियां

Vastu Ke Dosh: पैसा सिर्फ मेहनत से नहीं, सही ऊर्जा से भी जुड़ा होता है। अगर आप गलती से भी कोई वास्तु गलती कर रहे हैं, तो आज ही से ये करना बंद कर दें। यही छोटे-छोटे बदलाव भी आपके जीवन में बड़ा अंतर ला सकते हैं।

वास्तु दोष को कम करने के उपाय | Image: freepik

Vastu Ke Upay In Hindi: कई बार लोग मेहनत तो बहुत करते हैं, लेकिन फिर भी पैसा ज्यादा समय के लिए उनके पास टिकता नहीं है। कमाई अच्छी होती है, पर खर्चे या रुकावटें बढ़ जाती हैं। ऐसे में कई लोग वास्तु दोष को इसके पीछे की वजह मानते हैं। घर में कुछ छोटी-छोटी गलतिययां भी धन की स्थिरता को प्रभावित कर सकती हैं। तो चलिए जानते हैं वास्तु से जुड़ी ये गलतियां, जिन्हें आपको ध्यान में रखना चाहिए।

तिजोरी या आलमारी की गलत दिशा

तिजोरी का मुंह कभी भी दक्षिण दिशा की ओर नहीं होना चाहिए। वास्तु के अनुसार तिजोरी उत्तर दिशा की ओर खुलनी चाहिए, क्योंकि यह दिशा धन के देवता कुबेर की मानी जाती है। अलमारी की गलत दिशा होने से धन रुक जाता है या खत्म हो जाता है।

मुख्य दरवाजे पर अवरोध

घर का मुख्य दरवाजा ऊर्जा का प्रवेश द्वार होता है। अगर इसके सामने कूड़ा, जूते, टूटा सामान या कोई रुकावट है तो धन का प्रवाह कम हो जाता है। ध्यान रहे कि दरवाजा हमेशा साफ, खुला और सुगम होना चाहिए।

बिस्तर के नीचे कचरा या सामान रखना

कई घरों में लोग बिस्तर के नीचे पुराने कपड़े, बेकार सामान या टूटी चीजें डाल देते हैं। यह ऊर्जा को रोकता है और आर्थिक बाधाएं ला सकता है। ध्यान रहे कि आपको बिस्तर के नीचे की जगह को साफ और खाली रखना है।

घर में टूटी चीजें रखना

टूटा हुआ दर्पण, खराब घड़ी, बंद पड़ी इलेक्ट्रॉनिक्स जैसी ये सब चीजें नकारात्मक ऊर्जा बढ़ाते हैं। ऐसी चीजें पैसे के भाग्य को भी रोकती हैं। उन्हें तुरंत ठीक कराएं या घर से बाहर करें।

पानी का रिसाव या लीकेज होना

अगर घर में कहीं भी पानी टपक रहा है जैसे नल, पाइप या टंकी लीकेज है, तो इसे वास्तु दोष माना जाता है।

वास्तु के अनुसार पानी का रिसाव होना आर्थिक नुकसान लेकर आता है। इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ जाती है। इसे आपको तुरंत ठीक करवाना चाहिए।

घर में गंदगी या बिखराव

घर में गंदगी, धूल या सामान का बिखराव धन को दूर करता है। खासकर रसोई और पूजा घर की सफाई का विशेष ध्यान रखें और समय-समय पर इन जगहों की सही तरह से सफाई करें।

रसोई का गलत वास्तु

चूल्हा और पानी एक-दूसरे के ठीक पास नहीं होने चाहिए। बता दें कि इसे अग्नि और जल का टकराव माना जाता है, जिससे आर्थिक तनाव बढ़ सकता है।

मनी प्लांट का सूखा होना

मनी प्लांट को हमेशा हरा-भरा रखना चाहिए। सूखे या पीले पत्ते घर की लक्ष्मीदोष की निशानी माने जाते हैं। इसे समय पर पानी दें और सही तरीके से इसकी देखभाल करें।

घर में रोशनी की कमी होना

घर के कोनों में अंधेरा धन ऊर्जा को रोक सकता है। शाम के समय खासकर घर के उत्तर दिशा में हल्की रोशनी जरूर रखें। इसके लिए आपको रोजाना मंदिर में संध्या होते ही दिया भी जलाना चाहिए।

यह जरूर पढ़ें: Right Way Of Drinking Water: पानी पीने का सही तरीका क्या है? जान लें वरना उम्र से पहले ही पकड़ लेंगे बिस्तर

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Ankur Shrivastava

पब्लिश्ड 6 December 2025 at 10:07 IST