अपडेटेड 22 January 2026 at 22:41 IST
Vastu Tips For Mirror: घर की इन दिशाओं में भूलकर भी न लगाएं शीशा? वरना चली जाएंगी खुशियां
Vastu Tips For Mirror: वास्तु शास्त्र में शीशा को ऊर्जा का एक शक्तिशाली स्रोत माना गया है। शीशा सकारात्मक और नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाने या घटाने की क्षमता भी रखता है। यदि घर में शीशा गलत दिशा में लगा हो, तो यह सुख-शांति और समृद्धि में बाधक बन सकता है। आइए जानते हैं कि किस दिशा में शीशा लगाने से बचना चाहिए।
Vastu Tips For Mirror: वास्तु शास्त्र में घर की हर एक वस्तु का अपना महत्व और ऊर्जा होती है। अक्सर हम घर को सजाने के लिए दीवारों पर सुंदर शीशे लगा देते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि गलत दिशा में लगा एक छोटा सा शीशा भी आपके जीवन में बड़ी परेशानियां खड़ी कर सकता है?
वास्तु के अनुसार, शीशा न केवल प्रतिबिंब दिखाता है, बल्कि वह ऊर्जा को रिफ्लेक्ट भी करता है। अगर शीशा सही दिशा में हो तो समृद्धि लाता है, लेकिन गलत दिशा में होने पर यह घर की शांति और खुशियों को सोख सकता है। आइए जानते हैं कि वास्तु के अनुसार शीशा लगाते समय किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है? आइए जानते हैं।
घर की दक्षिण और दक्षिण-पश्चिम दिशा में न लगाएं शीशा
घर की दक्षिण या दक्षिण-पश्चिम दिशा में कभी भी शीशा नहीं लगाना चाहिए। इन दिशाओं को भारी माना जाता है और यहाँ शीशा लगाने से घर में कलह, मानसिक तनाव और धन की हानि हो सकती है। यह दिशा अग्नि और पृथ्वी तत्व से जुड़ी है, जहां शीशे का जल तत्व असंतुलन पैदा करता है।
घर के मुख्य द्वार पर न लगाएं शीशा
घर के मुख्य दरवाजे के सामने कभी भी आईना न लगाएं। माना जाता है कि घर में प्रवेश करने वाली सकारात्मक ऊर्जा शीशे से टकराकर वापस बाहर चली जाती है, जिससे घर में बरकत नहीं होती है।
घर के बेडरूम में न लगाएं शीशा
बेडरूम में सोते समय आपका रिफ्लेक्शन शीशे में नहीं दिखना चाहिए। यदि सोते समय शरीर का कोई हिस्सा शीशे में दिखता है, तो उस हिस्से में स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं और वैवाहिक जीवन में तनाव बढ़ सकता है।
ये भी पढ़ें - Sweetcorn chila Recipe: घर पर इस तरह बनाएं स्वीट कॉर्न का चीला, क्रिस्पी और टेस्ट में एकदम स्वादिष्ट; नोट करें रेसिपी
शीशा लगाने की सही दिशा कौन सी है?
शीशा लगाने के लिए उत्तर और पूर्व दिशा को सबसे शुभ माना गया है। उत्तर दिशा धन के देवता कुबेर की है, यहाँ शीशा लगाने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। घर के ईशान कोण में शीशा लगाना उन्नति के द्वार खोलता है।
Published By : Aarya Pandey
पब्लिश्ड 22 January 2026 at 22:41 IST