अपडेटेड 14 June 2025 at 23:51 IST

Vastu Tips: शादी में हो रही देरी? अपनाएं ये असरदार वास्तु टिप्स; बस जाएगा आपका घर

शादी में आ रही अड़चनों को इन आसान वास्तु उपायों से दूर कर सकते हैं, जानिए विवाह में सफलता के लिए क्या करें और क्या न करें।

Follow :  
×

Share


विवाह के लिए वास्तु टिप्स | Image: freepik

Vastu remedies for quick marriage: जीवन में विवाह का टाइम बेहत महत्व रखता है, हालांकि कई बार सभी कोशिशों के बाद भी विवाह में बाधाएं आती दिखती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की दिशा, वस्तुएं और ऊर्जा आपके वैवाहिक योग पर प्रभाव डालती हैं। जानें कुछ खास वास्तु उपाय जो विवाह में आ रही अड़चनों को दूर कर सकते हैं।

बेडरूम से जुड़ी कुछ जरूरी वास्तु नियमों के मुताबिक अविवाहित लोगों को चौकोर या आयताकार लकड़ी के बिस्तर का प्रयोग करना चाहिए। साथ ही बिस्तर के नीचे किसी तरह की कोई धातु या वस्तु नहीं रखनी चाहिए। दिवार का रंग हल्के रंग जैसे गुलाबी, क्रीम या हल्का नीला सकारात्मक ऊर्जा लाते हैं। वेसे रंग होने चाहिए साथ ही गहरे रंगों से बचना चाहिए।

गंदगी हटाकर रखें साफ-सफाई

बेडरूम में गंदगी या अव्यवस्था रिश्तों में अड़चन ला सकती है। साथ ही दक्षिण-पश्चिम कोने की दिशा को हमेशा व्यवस्थित रखें। यहां गुलाब के फूल या प्रेम पक्षियों (लव बर्ड्स) या कबूतरों की जोड़ी रखने से विवाह के योग मजबूत होते हैं। रसोई की दिशा का भी खास ध्यान रखना होता है, घर की किचन उत्तर-पूर्व दिशा में न हो, इससे विवाह में बाधाएं उत्पन्न हो सकती हैं।

सजावट के टिप्स

बेडरूम में उत्तर दिशा की दीवार पर राधा-कृष्ण, शिव-पार्वती आदि की तस्वीर लगाएं। लेकिन घर में कांटेदार पौधे, बोनसाई पौधा, कैंची या कोई भी धारदार वस्तु नकारात्मकता को बढ़ा सकती है। वास्तु शास्त्र सिर्फ दिशाओं का विज्ञान नहीं, बल्कि जीवन के हर पहलू को संतुलित करने की ओर ध्यान देती है। यदि आप विवाह में आ रही बार-बार की बाधाओं से परेशान हैं, तो ऊपर बताए गए वास्तु उपायों को अपनाकर न सिर्फ शुभ परिणाम पा सकते हैं, बल्कि सकारात्मक ऊर्जा से घर का वातावरण भी सुधार सकते हैं।

(यह लेख पारंपरिक वास्तु शास्त्र पर आधारित है। किसी भी उपाय को अपनाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें।)

यह भी पढ़ें : अहमदाबाद प्लेन हादसे के 2 दिन बाद भी नहीं मिला पूर्व CM रुपाणी का शव

Published By : Nidhi Mudgill

पब्लिश्ड 14 June 2025 at 23:51 IST