अपडेटेड 7 February 2026 at 16:41 IST
Rasoi Ghar Vastu: अपने किचन में भूलकर भी न रखें ये 4 चीजें, हो सकता है भारी नुकसान
Rasoi Ghar Vastu: वास्तु शास्त्र में हमारी रसोईघर में कई चीजें होती है, जिसे घर में रखने से वास्तु दोष लग सकता है। आइए जानते हैं।
Rasoi Ghar Vastu: भारतीय संस्कृति में रसोई घर को केवल खाना बनाने की जगह नहीं, बल्कि घर का सबसे पवित्र हिस्सा माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, रसोई में मां अन्नपूर्णा का वास होता है और इसका सीधा संबंध घर की बरकत और सुख-समृद्धि से होता है।
आपको बता दें, अक्सर हम अनजाने में किचन में कुछ ऐसी चीजें रख देते हैं जो नकारात्मक ऊर्जा को बुलावा देती हैं। वास्तु के अनुसार, यदि आपकी रसोई में दोष है, तो मां लक्ष्मी आपसे रुष्ट हो सकती हैं, जिससे आर्थिक तंगी और क्लेश का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं।
टूटे-फूटे बर्तन और चटके हुए कांच
अक्सर हम थोड़े से चटके हुए कप या प्लेट को काम चल जाएगा सोचकर इस्तेमाल करते रहते हैं। वास्तु शास्त्र में इसे बहुत बड़ा दोष माना गया है। टूटे हुए बर्तन दरिद्रता को आमंत्रित करते हैं। इनसे निकलने वाली नकारात्मक ऊर्जा परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य और धन पर बुरा प्रभाव डालती है।
किचन में दवाइयां न रखें
कई लोग याद रखने की सुविधा के लिए अपनी दवाइयां किचन के स्लैब में रख देते हैं। वास्तु के नजरिए से यह एक गंभीर गलती है। रसोई पोषण और स्वास्थ्य की जगह है, जबकि दवाइयां बीमारी का प्रतीक हैं। किचन में दवाइयां रखने से घर के सदस्यों के बीच बीमारियों का घेरा बना रहता है और आपकी कमाई का बड़ा हिस्सा डॉक्टर और दवाओं में खर्च होने लगता है।
किचन में न रखें शीशा
किचन में कभी भी शीशा नहीं लगाना चाहिए। वास्तु के अनुसार, चूल्हा 'अग्नि' का प्रतीक है। यदि शीशे में आग का रिफ्लेक्शन दिखता है, तो यह घर में क्लेश और तनाव पैदा करता है। इससे अग्नि का प्रभाव दोगुना हो जाता है, जो मानसिक शांति को भंग कर सकता है और अनावश्यक खर्चों को बढ़ाता है।
ये भी पढ़ें - Vijaya Ekadashi 2026 Daan: विजया एकादशी के दिन जरूर करें इन 5 चीजों का दान, होगा भाग्योदय
किचन में न रखें बासी खाना
रात का बचा हुआ खराब खाना या देर तक रखा हुआ कूड़ा किचन की सकारात्मकता को खत्म कर देता है। सड़ा हुआ खाना राहु-केतु के दोष को बढ़ाता है। यदि आप रात को सिंक में जूठे बर्तन छोड़कर सोते हैं, तो यह मां लक्ष्मी के अपमान के समान है। इससे घर में बरकत रुक जाती है।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Kunal Verma
पब्लिश्ड 7 February 2026 at 16:41 IST