अपडेटेड 5 November 2025 at 23:07 IST

Vastu Tips For Home: घर के इस कोने में रखें ये 5 चीजें, मां लक्ष्मी की कृपा से बरसेगा धन, आएगी सुख-समृद्धि

Vastu Tips For Direction: अगर आप चाहते हैं कि आपके घर में हमेशा मां लक्ष्मी का वास बना रहे, तो घर के वास्तु के अनुसार ही सभी चीजें करें। साथ ही, घर को हमेशा साफ-सुथरा और रोशनी से भरा रखें।

घर के लिए वास्तु टिप्स | Image: Freepik

Vastu Tips For Happiness: हर किसी की इच्छा होती है कि उसके घर में हमेशा खुशियां, सुख-शांति और धन की बरसात बनी रहे। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में मौजूद कुछ चीजें और उनका सही स्थान आपकी किस्मत और आर्थिक स्थिति को प्रभावित कर सकते हैं। 

खासतौर पर घर का उत्तर-पूर्व दिशा यानी ईशान कोण बहुत शुभ मानी जाती है। अगर इस दिशा में सही वस्तुएं रखी जाएं तो घर में सकारात्मक ऊर्जा और मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। आइए जानते हैं कौन-सी 5 चीजें आपको इस दिशा में रखनी चाहिए।

भगवान विष्णु या मां लक्ष्मी की मूर्ति

उत्तर-पूर्व दिशा में भगवान विष्णु या मां लक्ष्मी की सुंदर मूर्ति या फोटो लगाने से घर में धन की वृद्धि होती है। प्रतिदिन दीपक जलाकर पूजा करें, इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है और आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।

तुलसी का पौधा

वास्तु के अनुसार, तुलसी का पौधा घर में शुभता और पवित्रता लाता है। इसे उत्तर या पूर्व दिशा में रखने से घर का वातावरण शांत रहता है और घर में लक्ष्मी का वास होता है। सुबह-शाम तुलसी के पास दिया जलाना बहुत शुभ माना गया है।

पानी से भरा कलश

घर के ईशान कोण में तांबे या मिट्टी का कलश भरकर रखना शुभ होता है। यह समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। ध्यान रखें कि कलश का पानी हमेशा साफ रहे और सप्ताह में एक बार उसे बदल दें। इससे घर में धन की स्थिरता बनी रहती है।

चांदी का सिक्का या शंख

मां लक्ष्मी का संबंध चांदी और शंख से माना जाता है। इसलिए उत्तर-पूर्व दिशा में चांदी का सिक्का या शंख रखकर उसकी नियमित पूजा करें। यह उपाय धन लाभ और व्यापार में वृद्धि के लिए बेहद शुभ माना जाता है।

ताजे फूल या सुगंधित दीपक

घर के इस कोने में रोजाना ताजे फूल रखना या सुगंधित दीपक जलाना भी बहुत अच्छा माना गया है। इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और घर में सकारात्मकता बढ़ती है। मां लक्ष्मी को खुश करने के लिए कमल या गुलाब के फूल सबसे उत्तम माने जाते हैं।

यह जरूर पढ़ें: Vastu Tips For Gifts: तोहफे में इन 4 चीजों को गलती से भी न करें गिफ्ट, वरना रिश्ते में पड़ जाएगी दरार
 

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Kunal Verma

पब्लिश्ड 5 November 2025 at 23:07 IST