अपडेटेड 18 December 2025 at 23:32 IST

Vastu Tips For Puja Room : वास्तु के अनुसार घर की किस दिशा में होना चाहिए मंदिर? जान लें सही नियम

Vastu Tips For Puja Room : वास्तु शास्त्र में हर दिशा का विशेष महत्व है और हर दिशा का संबंध किसी न किसी ग्रह से जुड़ होता है। अब ऐसे में सवाल है कि घर का मंदिर किस दिशा में होना चाहिए? आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।

Vastu Tips For Puja Room | Image: Meta Ai

Vastu Tips For Puja Room : सनातन धर्म में घर के मंदिर का स्थान सबसे पवित्र माना जाता है। मान्यता है कि यदि घर का मंदिर वास्तु के अनुसार सही दिशा और स्थान पर हो, तो घर में सुख, शांति और समृद्धि का वास होता है। इसके विपरीत, गलत दिशा में रखा गया मंदिर मानसिक तनाव और आर्थिक तंगी का कारण बन सकता है। इसलिए इन बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है।

अब ऐसे में घर की किस दिशा में मंदिर होना चाहिए? साथ ही पूजाघर का रंग कैसा होना चाहिए और भगवान की प्रतिमा सही स्थान पर रखने के नियम क्या है? आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।

घर के मंदिर के लिए ईशान कोण है शुभ

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर के मंदिर के लिए ईशान कोण यानी आपके घर का उत्तर-पूर्व दिशा शुभ मानी जाती है। यह देवी-देवताओं का दिशा माना जाता है। सूर्योदय के समय सूर्य की सकारात्मक ऊर्जा सबसे पहले इसी कोने में प्रवेश करती है, जिससे घर में सकारात्मक ऊर्जा प्रवेश करती है।

पूजा करते समय आपका मुख कहां होना चाहिए? 

पूजा करते समय दिशा का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, पूजा करते समय आपका मुख पूर्व दिशा में होना चाहिए। आपको बता दें, पूर्व दिशा ज्ञान और शक्ति का कारक माना जाता है। इसलिए कोशिश करें कि उत्तर दिशा की ओर मुख करके ही पूजा करना शुभ माना जाता है।

इस दिशा में भूलकर भी न बनवाएं मंदिर 

वास्तु के नियमों के अनुसार, घर की दक्षिण दिशा में मंदिर नहीं होना चाहिए। इस दिशा को यम और पितरों की दिशा माना जाता है, इसलिए यहां पूजा घर बनाने से आपको मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

ये भी पढ़ें - Darsha Amavasya Chalisa 2025: दर्श अमावस्या के दिन जरूर करें इस चालीसा का पाठ, जीवन के कलह-क्लेश हो सकते हैं दूर

पूजा घर का रंग कैसा होना चाहिए? 

रंगों का हमारे मन पर गहरा प्रभाव पड़ता है। पूजा घर की दीवारों पर हमेशा हल्के और शांत रंगों का प्रयोग करें। सफेद, हल्का पीला, या आसमानी नीला रंग सबसे अच्छा होता है। आप भूलकर भी काले रंग का इस्तेमाल न करें।

घर के मंदिर में भगवान की प्रतिमा रखने के नियम 

  • मंदिर में कभी भी देवी-देवताओं की प्रतिमा एक-दूसरे के आमने-सामने नहीं होनी चाहिए।
  • घर के मंदिर में प्रतिमा बहुत बड़ी नहीं होनी चाहिए। 
  • यदि कोई प्रतिमा खंडित हो जाए, तो उसे तुरंत हटा दें और किसी पवित्र नदी या पीपल के पेड़ के नीचे रख दें।

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 18 December 2025 at 23:32 IST