अपडेटेड 12 November 2025 at 00:00 IST

Wealth Attraction: मां लक्ष्मी घर में शाम को इतने बजे करती है प्रवेश! भूलकर भी ना करें ये गलती, वरना खाली हो जाएगी आपकी जेब

वास्तु शास्त्र के मुताबिक जानें शाम को कितने बजे मां लक्ष्मी घर में प्रवेश करती हैं। शुभ उपाय और गलतियों के बचने के टिप्स भी जानें। धन-समृद्धि के लिए अपनाएं ये आसान तरीके।

शाम को इस वक्त घर में प्रवेश करती हैं मां लक्ष्मी | Image: AI

Maa Lakshmi worship: मां लक्ष्मी को धन, समृद्धि और सौभाग्य की देवी होती है। प्राचीन शास्त्रों के मुताबिक, अगर मां लक्ष्मी की कृपा हो जाए तो जीवन में कभी धन की कमी नहीं होती। पूरी दिन में एक खास समय होता है जब मां लक्ष्मी घरों में प्रवेश करती है। इस दौरान सकारात्मक व्यवहार और शुभ कार्य अपनाने से घर में स्थायी समृद्धि आती है। कुछ छोटी-मोटी गलतियां ऐसी होती है जिससे मां लक्ष्मी नाराज हो सकती है। तो जानते हैं किन गलतियों से बचना चाहिए और माता के घर में आने का टाइम क्या होता है?

शास्त्रों के मुताबिक, गोधूलि बेला को शाम का सबसे स्वर्णिम समय कहा जाता है। सूर्यास्त के बाद का यह टाइम, खासतौर पर शाम 7 बजे से रात 9 बजे तक के बीच, मां लक्ष्मी के घर में प्रवेश का समय होता है। इस दौरान नेचर में ज्यादा ऊर्जा का संचार होता है, जो पॉजिटिविटी को बढ़ाता है। ज्योतिष ग्रंथों जैसे 'गरुड़ पुराण' और वास्तु सिद्धांतों में भी यही कहा जाता है। इस वक्त को देवी के स्वागत का अवसर बताया जाता है। खास बात यह है कि अगर आप इस समय सतर्क रहें, तो घर में शांति, सुख और आर्थिक स्थिरता हमेशा बनी रहेगी।

इस बेला में घर के मेन गेट को थोड़ी देर के लिए खुला रहने देना चाहिए। इससे देवी का स्वागत होता है और नेगेटिविटी दूर होती है।

शाम के समय अपनाएं ये खास उपाय

वास्तु शास्त्र में शाम की पूजा और सफाई को भी सर्वोपरि माना गया है। कुछ सरल और प्रभावी उपाय के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं। जो हर रोज आसानी से अपनाए जा सकते हैं।

मेन गेट खुला रखें- सूर्यास्त के बाद 15-20 मिनट तक गेट खुला रखने से सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है। इससे घर में शांति और समृद्धि का वास होता है।
घर को रखें साफ- स्वच्छता लक्ष्मी का प्रिय गुण है। शाम को फर्श पोछें और कोनों से धूल हटाएं। अंधेरे स्थानों को रोशनी से भरें, क्योंकि गंदगी देवी को अप्रिय लगती है।
घी का दीपक जलाएं- मेन गेट और पूजा स्थल पर घी का दीपक प्रज्वलित करें। यह न सिर्फ शुभता का प्रतीक है, बल्कि वास्तु के अनुसार सुख-समृद्धि को स्थायी बनाता है। तुलसी के पास भी सुगंधित अगरबत्ती जलाएं।
शांत वातावरण बनाएं- परिवार के सदस्यों के साथ हल्की बातचीत करें। ध्यान या प्रार्थना से मन को शांत रखें, जिससे लक्ष्मी आकर्षण में सहायक होता है।
मंत्र जाप- 'ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं महालक्ष्म्यै नमः' का जाप करें। यह ज्योतिषीय रूप से धन वृद्धि के लिए लाभकारी माना जाता है।

इन गलतियों से बचें…

मां लक्ष्मी की कृपा बनाए रखने के लिए कुछ निषेधों का पालन करना जरूरी होता है। क्योंकि वास्तु शास्त्र भी चेतावनी देता है कि शाम के समय ये कार्य न करें।

  • तुलसी स्पर्श न करें: गोधूलि बेला में तुलसी को छूना या हिलाना अशुभ माना गया है, क्योंकि यह विश्राम का समय होता है। चाहे तो, तुलसी पूजा रात्रि में करें। 
  • धन लेन-देन टालें: पैसे उधार देना या लेना लक्ष्मी को नाराज कर सकता है, जिससे आर्थिक अस्थिरता आ सकती है।
  • क्रोध या विवाद बिल्कुल भी न करें: घर में झगड़े या नेगेटिव बातें अच्छे खासे वातावरण को बिगाड़ सकती है, ऐसे में संयमित वाणी में बात करें और शांति बनाए रखें।
  • ज्यादा शोर से बचें: तेज संगीत या शोर देवी के आगमन में बाधा डाल सकता है।

यह भी पढ़ें: बेहद खतरनाक थे हमलावरों के मनसूबे, पूरी तरह से विकसित नहीं हुआ था बम

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 12 November 2025 at 00:00 IST