अपडेटेड 15 December 2025 at 21:47 IST

Tuesday Remedies: मंगलवार के दिन जरूर कर ले ये 4 काम, सभी समस्याएं होंगी दूर, जल्द मिलेगी सफलता

Tuesday Remedies: हिंदू धर्म में मंगलवार को बेहद शुभ फलदायी माना जाता है। इस दिन कुछ ऐसे उपाय हैं, जिसे करने से व्यक्ति को सभी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।

Tuesday Remedies | Image: Freepik

Tuesday Remedies: सप्ताह के सबसे ऊर्जावान दिन मंगलवार का दिन माना जाता है। यह दिन हनुमान जी और और मंगल ग्रह को समर्पित है। जो साहस,बल, और पराक्रम के प्रतीक हैं। ज्योतिष में मंगलवार का दिन इतना चमत्कारी है, इस दिन अगर विधिवत रूप से पूजा-पाठ किया जाए तो व्यक्ति को सभी बाधाओं से छुटकारा मिल सकता है और व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूरी हो सकती है। अब ऐसे में इस दिन कुछ ऐसे उपाय हैं, जिसे करने से व्यक्ति को उत्तम परिणाम मिल सकते है।

 आइए इस लेख में कुछ ऐसे उपाय हैं, जिसे करने से व्यक्ति को लाभ हो सकता है।

मंगलवार के दिन हनुमान चालीसा का करें पाठ 

आप मंगलवार के दिन रोजाना हनुमान चालीसा का पाठ करें। इतना ही नहीं, इस दिन बजरंगबली को सिंदूर जरूर चढ़ाएं। आप हनुमान जी के सामने बैठें और पूरा ध्यान लगाकर हनुमान चालीसा का पाठ करें। कम से कम 11 बार जरूर करें।  हनुमान जी को लाल रंग का सिंदूर और चमेली का तेल अर्पित करें। यदि आप स्वयं नहीं कर सकते, तो मंदिर में पंडित जी से करवाएं। ऐसा करने से बल, बुद्धि और विद्या की प्राप्ति होती है और शनि दोष सहित सभी प्रकार के भय दूर होते हैं।

मंगलवार के दिन लाल रंग की चीजों का करें दान 

मंगलवार के दिन हनुमान जी को समर्पित है और इस दिन लाल रंग की चीजों का दान जरूर करें। इससे कुंडली में स्थित मंगल की स्थिति मजबूत होती है। यदि संभव हो तो मंगलवार का व्रत भी रखें। इससे मंगल ग्रह मजबूत होता है और आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होती है।
मंगल दोष शांत होता है, कर्ज से मुक्ति मिलती है और भूमि-भवन संबंधी कार्यों में सफलता मिलती है।

ये भी पढ़ें - Mulank: अक्षय खन्ना का क्या है मूलांक? इस जन्म तिथि वाले लोग को लेट ही सही लेकिन जरूर मिलती है अपार सफलता, ये है खासियत

मंगलवार के दिन राम नाम के जाप जरूर करें

हनुमान जी भगवान श्री राम के परम भक्त हैं। मंगलवार के दिन राम नाम का जाप करना सीधे हनुमान जी को प्रसन्न करता है। आप 'श्री राम जय राम जय जय राम' या 'राम' नाम का कम से कम 108 बार जाप करें। यह जाप तुलसी की माला से करना सर्वोत्तम माना जाता है।

मंगलवार के दिन बंदरों को खाना जरूर खिलाएं

यदि आपके आस-पास बंदर मौजूद हों, तो मंगलवार के दिन उन्हें चना और गुड़ या केला खिलाना बहुत ही पुण्यकारी माना जाता है।  यह उपाय करने से कुंडली में मंगल की स्थिति सुधरती है और सभी बिगड़े काम बनने लगते हैं।

Published By : Sujeet Kumar

पब्लिश्ड 15 December 2025 at 21:47 IST