Aaj Ka Rashifal: सिंह राशि से निकलकर चंद्रमा धनु राशि में आ जाएंगे, जानिए कैसे बीतेगा आज का दिन

आज का राशिफल: आज शनिवार 22 अगस्त 2026 को दोपहर 02:48 बजे चंद्रमा सिंह राशि से निकलकर धनु राशि में आ जाएंगे। इससे वृश्चिक राशि में बीते ढाई दिन से बना अशुभ विंछुड़ो योग समाप्‍त हो जाएगा। जानिए कैसे बीतेगा आज का दिन।

Aaj Ka Rashifal 16 May 2026 | Image: Meta AI

आज का राशिफल: आज शनिवार 22 अगस्त 2026 को दोपहर 02:48 बजे चंद्रमा सिंह राशि से निकलकर धनु राशि में आ जाएंगे। इससे वृश्चिक राशि में बीते ढाई दिन से बना अशुभ विंछुड़ो योग समाप्‍त हो जाएगा। जानिए कैसे बीतेगा आज का दिन।  

मेष राशि 

आज आप दिन भर ऊर्जा से भरे रहेंगे। आपको अपने कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिलने के योग बन रहे हैं। हालांकि जल्दबाजी में कोई भी निर्णय लेने से बचने की आपको सलाह भी दी जा रही है। 

वृषभ राशि 

आज के दिन माँ लक्ष्मी आप पर महरबान रहेगी। नए आर्थिक लाभ के साथ आपका अटका हुआ पैसा भी आपको वापस मिल सकता है।  

मिथुन राशि 

आज आपको मानसिक तनाव से राहत मिलेगी। आप व्यापार करते हैं तो आपको उसमें सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। हालांकि आपको अपनी सेहत में ध्यान रखने की जरूरत है। 

कर्क राशि 

आज खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी है। भावुक होकर कोई बड़ा फैसला न लें। कार्यस्थल पर सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा।

सिंह राशि 

आज आपकी आय में नए स्रोत बन सकते हैं। इस कारण आपको आर्थिक रूप से लाभ मिल सकता है। इसके साथ ही सामाजिक मान-प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। 

कन्या राशि 

आज का दिन कन्या राशि वाले लोगों के लिए शानदार दिन साबित हो सकता है। आपको अपने कार्य के लिए उच्च अधिकारियों से सराहना भी मिल सकती है।  

तुला राशि 

तुला राशि वालों का भाग्य आज पूरा साथ देगा। इसके साथ ही धार्मिक या आध्यात्मिक गतिविधियों में भी आपकी रुचि बढ़नी शुरू होगी। 

वृश्चिक राशि 

वृश्चिक राशि में बीते ढाई दिन से बना अशुभ विंछुड़ो योग आज समाप्‍त हो जाएगा। इसलिए आज आपको थोड़ा सतर्क रहने की आवश्यकता है। आज आपके स्वास्थ्य में भी उतार-चढ़ाव आ सकता है। लेकिन शाम तक योग समाप्त होते ही स्थिति बेहतर होना शुरू हो जाएगी। 

धनु राशि 

दंपत्ति और साझेदारी के कामों के लिए आज का दिन अनुकूल है। इसके साथ ही आपके व्यावसायिक संबंध भी मजबूत होते दिख रहे हैं।  

मकर राशि 

आज के दिन आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। हालांकि लेनदेन के मामलों में सावधानी बरतने को सलाह दी जा रही है। 

कुंभ राशि 

कुंभ राशि वालों के रचनात्मक कार्यों में मन लगा रहेगा। अगर आप विद्यार्थी हैं तो आज का दिन आपको सफलता दिलाने का काम करेगा।   

मीन राशि 

आज आपको भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि के योग बनते दिख रहे हैं। आपक कोई नई जमीन या वाहन खरीदने की योजना बना सकते हैं। लेकिन आप अपने माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान अवश्य रखें।

इसे भी पढ़ें- आज का राशिफल: सावन माह के शुक्ल पक्ष के 9वें दिन बन रहा है रवि योग

 

Published By : Kritarth Sardana

पब्लिश्ड 22 August 2026 at 08:55 IST