Aaj Ka Rashifal: सावन माह के शुक्ल पक्ष के नौवें दिन बन रहा है सर्वार्थ सिद्धि और रवि योग, जानिए क्या है ये और आपकी राशि पर कैसे पड़ेगा प्रभाव
Aaj Ka Rashifal: आज शुक्रवार 21 अगस्त 2026 को पंचांग के अनुसार सावन माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है। ज्योतिष के अनुसार आज सर्वार्थ सिद्धि एवं रवि योग का निर्माण हो रहा है। बता दें कि सर्वार्थ सिद्धि एक अत्यंत शुभ और फलदायी मुहूर्त है।
- धर्म और अध्यात्म
- 3 min read

आज का राशिफल: आज शुक्रवार 21 अगस्त 2026 को पंचांग के अनुसार सावन माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है। ज्योतिष के अनुसार आज सर्वार्थ सिद्धि एवं रवि योग का निर्माण हो रहा है। बता दें कि सर्वार्थ सिद्धि एक अत्यंत शुभ और फलदायी मुहूर्त है। माना जाता है कि इस दिन सभी इच्छाएं और मनोरथ पूरी हो जाती है।
इसी प्रकार रवि योग को भी एक शक्तिशाली योग बताया गया है जो सूर्य देव की विशेष ऊर्जा से संचालित होता है। मान्यताओं के अनुसार यह योग अपने प्रभाव से लोगों के जीवन में सभी अशुभ योगों और दोषों के दुष्प्रभावों को नष्ट कर सकता है।इस कारण आज का दिन सभी 12 राशियों के लिए एक खास दिन है जो उनके जीवन में बदलाव ला सकता है।
कैसा रहेगा आज का दिन
कन्या राशि
आज का दिन आपकी सुख-सुविधाओं को बढ़ाने का काम करेगा। इसके साथ ही आपकी योजनाओं में भी प्रगति होती दिख रही है। हालांकि आपको अपनी सेहत को लेकर ध्यान रखने की सलाह दी जा रही है।
मेष राशि
मेष राशि वालों का दिन आज आत्मविश्वास और उत्साह से बना रहेगा। आपको अपने कार्यक्षेत्र में अधिकारियों से सराहना मिलेगी। इसके साथ ही आपनी आर्थिक स्थिति में भी सुधार के योग बनते दिख रहे हैं।
Advertisement
वृषभ राशि
आज आपके रुके हुए काम पूरे होंगे साथ ही अपने करियर में आपको प्रगति के नए अवसर भी मिल सकते हैं। इसके साथ ही आपके दांपत्य जीवन में भी मधुरता बनी रहेगी। अगर आप कोई वित्तीय फैसले लेने जा रहे हैं तो उसके लिए गहरा अध्ययन जरूर करें।
मिथुन राशि
यदि आप नौकरीपेशा हैं तो आज आपको कुछ नई जिम्मेदारी मिल सकती हैं। अगर आप कोई कानूनी मामलों में फंसे हुए हैं तो आज उससे भी आपको राहत मिल सकती है।
Advertisement
कर्क राशि
आज आपके अटके और रुके हुए काम रफ्तर पकड़ सकते हैं। लेकिन आपको जल्दबाजी में कोई फैसला ना लेने की सलाह दी जा रही है।
सिंह राशि
आज आपको मान-सम्मान में वृद्धि मिल सकती है। इसके साथ ही आपको अपने कार्यक्षेत्र में कोई नया पद या नई जिम्मेदारी का भी योग बनता दिख रहा है। हालांकि अगर आपके कोई पुराने मतभेद है तो आप उनको बातचीत से सुलझाने का जरूर प्रयास करें।
तुला राशि
आज आपका कार्य और व्यक्तिगत जीवन में संतुलन बना रहेगा। दफ्तर में सहकर्मियों का भी आपको भरपूर सहयोग मिलेगा। इसके साथ ही आर्थिक स्थिति भी मजबूत बनने के आसार दिख रहे हैं। लेकिन आपको अपने रिश्तों में धैर्य बनाए रखने की आवश्यकता है।
वृश्चिक राशि
आज वृश्चिक राशियों को धन लाभ के नए अवसर मिल सकते हैं। हालांकि आप खांसी या जुकाम की समस्या से जूझ सकते हैं इसलिए ठंडी चीजों के सेवन से आज दूर रहें।
धनु राशि
आज आपको अपने से बड़ों का सहयोग मिलता दिख रहा है। आज आपकी प्रगति के नए रास्ते खुलेंगे। इसके साथ ही अगर आपके जीवन में तनाव है तो इसको दूर करने के लिए दोस्तों के साथ समय बिताएँ।
मकर राशि
आज का दिन आपको अपने लक्ष्य के करीब पहुंचाने का काम करेगा। इसके साथ ही आप मानसिक रूप से खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे।
कुंभ राशि
आज कुंभ राशि वालों को नए विचार आएंगे जिससे उनके जीवन में बदलाव आ सकता है। लेकिन आप जो भी काम कर रहे हैं उसे ध्यान से करें। हालांकि लेन देन के मामलों में आपको सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है।