अपडेटेड 8 March 2025 at 07:42 IST

Aaj Ka Rashifal: इन राशिवालों का खुल जाएगा भाग्य, इनका रहेगा दिन शानदार; पढ़ें राशिफल

Aaj Ka Rashifal 8th March 2025: आज का दिन इन राशि के जातकों के लिए जहां अच्छा रहेगा वहीं, कुछ राशियों के लिए आज का दिन बेहद कष्टकारी हो सकता है।

Follow :  
×

Share


आज का राशिफल | Image: iStock

Aaj Ka Rashifal: आज यानी शनिवार, 8 मार्च 2025 का दिन कुछ राशियों के लिए खुशखबरी लेकर आने वाला है। वहीं, कुछ राशि के जातकों के लिए आज का दिन परेशानीभरा साबित हो सकता है। ऐसे में चलिए जान लेते हैं सभी 12 राशियों का राशिफल।

आज का राशिफल (Today's Horoscope)

मेष राशि (Aries)

आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। बिना सोचे-समझे कोई निर्णय न लें। नौकरी में पावर मिल सकती है। बिजनेस में मुनाफा हो सकता है, लेकिन पैसों का लेन-देन करने से बचें। ज्यादा खर्च न करें।

वृषभ राशि (Taurus)

आज का दिन ठीक रहेगा। मानसिक तनाव से बचें, क्योंकि यह परेशान कर सकता है। बिजनेस में लाभ हो सकता है, लेकिन किसी को कर्ज न दें। परिवार की सलाह ले सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें।

मिथुन राशि (Gemini)

आज परेशानी हो सकती है। बिजनेस में नुकसान हो सकता है। ऑफिस में सहकर्मियों से मतभेद हो सकते हैं, इसलिए शांत रहें। धैर्य से काम लें।

कर्क राशि (Cancer)

आज का दिन अच्छा रहेगा। बिजनेस और नौकरी में लाभ होगा। परिवार के साथ मनमुटाव हो सकता है, लेकिन सेहत पर ध्यान दें। पार्टनर के साथ समय बिताएं और वाहन चलाते समय सावधान रहें।

सिंह राशि (Leo)

आज का दिन अच्छा रहेगा। रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। बिजनेस में मुनाफा होगा। नौकरी में आपकी तारीफ हो सकती है। सेहत पर ध्यान दें। परिवार के साथ समय बिताएं।

कन्या राशि (Virgo)

आज का दिन ठीक रहेगा। बड़ी परेशानी से छुटकारा मिलेगा। लड़ाई-झगड़े से बचें। मानसिक तनाव हो सकता है, इसलिए सेहत का ध्यान रखें।

तुला राशि (Libra)

आज का दिन मिलाजुला रहेगा। बिजनेस में बड़ा निर्णय ले सकते हैं। नए प्रोजेक्ट से मुनाफा होगा, लेकिन नौकरी में अड़चनें आ सकती हैं। घूमने के लिए अच्छा दिन है। सेहत का ध्यान रखें।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

आज का दिन ठीक रहेगा। मन में परेशानी हो सकती है। बिजनेस में नुकसान हो सकता है, इसलिए खर्च पर ध्यान दें। परिवार से मनमुटाव हो सकता है। सेहत का ध्यान रखें।

धनु राशि (Sagittarius)

आज का दिन अच्छा रहेगा। आप किसी बड़े कदम को उठा सकते हैं। करियर में तरक्की का योग है। परिवार के साथ समय बिताएं। वाहन चलाते समय सावधान रहें।

मकर राशि (Capricorn)

आज का दिन मिलाजुला रहेगा। ऑफिस में अच्छा समय बितेगा। बिजनेस में मुनाफा होगा। परिवार के साथ समय बिताएं, लेकिन ज्यादा पैसा खर्च न करें। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ध्यान देना चाहिए।

कुंभ राशि (Aquarius)

आज का दिन अच्छा रहेगा। बिजनेस में नुकसान हो सकता है, लेकिन आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। करियर में अच्छी खबर मिल सकती है। सोच-समझ कर निर्णय लें। परिवार के साथ समय बिताएं।

मीन राशि (Pisces)

आज का दिन शानदार रहेगा। नौकरी में कई लाभ हो सकते हैं। बिजनेस में मुनाफा होगा। पैसों के लेन-देन से बचें और किसी को उधार देने से पहले सोच-समझकर निर्णय लें।

ये भी पढ़ें: Holi 2025: होली पर सेहत का रखें खास ध्यान, जानिए ज्यादा गुजिया खाने के नुकसान

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Kajal .

पब्लिश्ड 8 March 2025 at 07:42 IST