अपडेटेड 30 March 2025 at 06:32 IST
Aaj Ka Rashifal: आज से शुरू चैत्र नवरात्रि, इन लोगों पर बरसेगी मां दुर्गा का कृपा, बिगड़े काम हो जाएंगे पूरे; पढ़ें राशिफल
Aaj Ka Rashifal 30th March 2025: आज का दिन कुछ राशिवालों के लिए अच्छा रहेगा। वहीं, कुछ राशि के जातकों को आज दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
Aaj Ka Rashifal: आज यानी रविवार, 30 मार्च 2025 से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत हो रही है। आज का दिन कुछ राशियों के लिए सुख-शांति लेकर आने वाला है। वहीं, कुछ राशि के जातकों के लिए आज का दिन परेशानीभरा साबित हो सकता है। ऐसे में चलिए जान लेते हैं सभी 12 राशियों का आज का राशिफल।
आज का राशिफल (Today's Horoscope)
मेष राशि (Aries)
आज का दिन अच्छा रहेगा। नौकरी में तरक्की हो सकती है। घर और प्यार दोनों में संतुलन बनाए रखें, वरना समस्या हो सकती है। पैसे के लेन-देन से बचें। भविष्य के लिए योजनाएं बना सकते हैं। फ्री माइंड से काम करें।
वृषभ राशि (Taurus)
आज का दिन शानदार रहेगा। ऑफिस में जिम्मेदारी मिल सकती है। गुस्से पर काबू रखें। पढ़ाई पर ध्यान दें। रिश्तों को समय दें। सेहत ठीक रहेगी, लेकिन पैसे खर्च करने से बचें।
मिथुन राशि (Gemini)
आज का दिन ठीक रहेगा। मानसिक तनाव हो सकता है, सेहत का ध्यान रखें। अपनों के साथ समय बिताएं। नौकरी में काम की तारीफ हो सकती है। यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है।
कर्क राशि (Cancer)
आज का दिन खास रहेगा। रुके हुए काम पूरे होंगे। डर पर काबू रखें। परिवार का साथ मिलेगा। शांत मन से काम करें। कहीं घूमने का प्लान बन सकता है। गाड़ी चलाते समय सावधान रहें।
सिंह राशि (Leo)
आज का दिन सामान्य रहेगा। दूसरों की सोच को खुद पर हावी न होने दें। बिजनेस में नुकसान हो सकता है, निवेश से बचें। नौकरी में दिक्कत हो सकती है। परिवार के साथ तालमेल बनाए रखें। पार्टनर के साथ समय बिताएं।
कन्या राशि (Virgo)
आज का दिन मिला-जुला रहेगा। बिजनेस में काम पूरे हो सकते हैं। संपत्ति खरीदने का मौका हो सकता है। नौकरी में अच्छा दिन रहेगा। पढ़ाई पर ध्यान दें। गाड़ी चलाते समय सावधान रहें।
तुला राशि (Libra)
आज का दिन खास रहेगा। दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। बिजनेस और नौकरी में तरक्की हो सकती है। सैलरी बढ़ने के योग हैं। परिवार का साथ मिलेगा। नए लोगों से मिलने का मौका मिलेगा।
वृश्चिक राशि (Scorpio)
आज का दिन अच्छा रहेगा। बिजनेस में न तो मुनाफा होगा न नुकसान। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। पढ़ाई और करियर पर ध्यान दें। परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है। गाड़ी चलाते समय ध्यान रखें।
धनु राशि (Sagittarius)
आज का दिन मिला-जुला रहेगा। जो काम करेंगे, उसमें सफलता मिलेगी। बिजनेस में जल्दबाजी से फैसले न लें। परिवार के साथ समय बिताएं। ऑफिस में मान-सम्मान बढ़ेगा। प्रमोशन मिलने का योग है। सेहत का ध्यान रखें।
मकर राशि (Capricorn)
आज का दिन शानदार रहेगा। नौकरी में खुशखबरी मिल सकती है। लव लाइफ अच्छी रहेगी। बहस से बचें। सेहत का ध्यान रखें। गाड़ी चलाते समय ध्यान रखें।
कुंभ राशि (Aquarius)
आज का दिन संघर्षपूर्ण रहेगा। मानसिक तनाव से बचें। बिजनेस में बड़ा निवेश न करें। ऑफिस में आलोचना हो सकती है, शांत रहें। सेहत का ध्यान रखें। आज कहीं घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं।
मीन राशि (Pisces)
आज का दिन अच्छा रहेगा। सूझबूझ से काम करें। रिश्तों को खुद पर हावी न होने दें। बिजनेस में मुनाफा होगा। नौकरी में व्यस्त रहेंगे। परिवार का साथ मिलेगा। मन को शांत रखें।
ये भी पढ़ें: Chaitra Navratri 2025: नवरात्रि में की जाती है 9 देवियों की पूजा, जानिए किस दिन होगी किस माता की पूजा
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Kajal .
पब्लिश्ड 30 March 2025 at 06:32 IST