अपडेटेड 25 August 2025 at 07:18 IST
Aaj Ka Rashifal: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा 25 अगस्त का दिन, किसे मिलेगा भाग्य का साथ
Aaj Ka Rashifal: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा 25 अगस्त का दिन, किसे मिलेगा भाग्य का साथ
Aaj Ka Rashifal: ग्रह-नक्षत्रों के मुताबिक 25 अगस्त 2025, सोमवार का दिन कई राशियों के लिए बेहद खास होने वाला है। मिथुन राशि में गुरु हैं, जबकि सूर्य, चंद्रमा और केतु सिंह राशि में गोचर कर रहे हैं। दोपहर में चंद्रमा कन्या राशि में प्रवेश करेंगे और मंगल से सहयोग बनाएंगे। इस कंडीशन में कुछ राशियों को लाभ मिल सकता है। वहीं कईयों को सतर्क रहने की जरूरत है। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का कैसा होने वाला है 25 अगस्त का दिन?
मेष राशि
आज आपके दुश्मन आपके सामने अपना सिर झुका सकते हैं। आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। बड़ों के आशीर्वाद मिलने की उम्मीद है। हेल्थ पर प्रभाव पड़ सकता है। बिजनेस अच्छा रहेगा। सूर्य को जल चढ़ाएं और लाल रंग की चीज को अपने पास रखें।
वृषभ राशि
कोई वाहन खरीदने के योग बन सकते हैं। हालांकि घर में हल्की-फुल्की नोकझोंक होने की संभावना है। प्यार और बच्चों का साथ मिलेगा। बिजनेस में लाभ मिल सकता है।
मिथुन राशि
घर में कलेश आ सकते हैं, लेकिन बाहर से किसी प्रकार की खुशी आ सकती है। हेल्थ, प्यार और बिजनेस की स्थिति मजबूत रहेगी।
कर्क राशि
आपकी मेहनत रंग लाएगी और करियर-बिजनेस में लाभ मिलेगा। हेल्थ में सुधार आएगी। प्यार और संतान का साथ मिलेगा। बिजनेस भी ठीक चलेगा।
सिंह राशि
धन लाभ और कुटुंब में वृद्धि के योग हैं। हेल्थ बेहतर बनी रहेगी। प्रेम और संतान का सहयोग मिलेगा। व्यापार में लाभ होगा। जुबान पर काबू रखें और लाल वस्तु अपने पास रखें।
कन्या राशि
एनर्जी और कॉन्फिडेंस बढ़ेगा। फालतू की चीजों की लाइफ में एंट्री हो सकती है। हेल्थ में सुधार देखने को मिल सकता है। प्यार और संतान का साथ थोड़ा कम हो सकता है। शनिदेव की पूजा लाभकारी होगी।
तुला राशि
खर्च बढ़ सकते हैं, जिससे कर्ज का दबाव आ सकता है। सिरदर्द या आंखों की समस्या बनी रह सकती है। बिजनेस सामान्य रूप से चलेगा। नीले रंग की चीजें अपने पास रखें।
वृश्चिक राशि
धन आगमन के योग हैं। परिवार में खुशियां बढ़ेंगी और रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। यात्रा और नए आय स्रोत बनने की संभावना है। यह समय आपके लिए अत्यंत लाभकारी रहेगा। पीली वस्तु पास रखें।
धनु राशि
कोर्ट-कचहरी के मामलों में विजय मिलेगी। राजनीतिक लाभ संभव है। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। प्रेम और संतान का साथ मिलेगा। व्यापार अनुकूल रहेगा। लाल वस्तु पास रखें।
मकर राशि
भाग्य का साथ मिलेगा और करियर में तरक्की होगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। प्रेम, संतान और व्यापार की स्थिति उत्तम रहेगी। काली माता की पूजा करना लाभकारी होगा।
कुंभ राशि
आज चोट-चपेट लग सकती है या किसी परेशानी में फंस सकते हैं। परिस्थितियां थोड़ी प्रतिकूल हैं। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम और संतान की स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। व्यापार सामान्य रहेगा। बजरंगबली की आराधना करें।
मीन राशि
पार्टनर का साथ मिलेगा, नौकरी और करियर में लाभ मिल सकता है। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात हो सकती है। भाग्य मजबूत रहेगा। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार अच्छा रहेगा। काली माता को प्रणाम करना शुभ होगा।
Published By : Kirti Soni
पब्लिश्ड 25 August 2025 at 07:18 IST