अपडेटेड 22 February 2025 at 06:58 IST

Aaj Ka Rashifal: आज का दिन इन राशिवालों के लिए रहने वाला है शानदार, पढ़ें 12 राशियों का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 22nd February 2025: आज का दिन इन राशि के जातकों के लिए जहां अच्छा रहेगा वहीं, कुछ राशियों के लिए आज का दिन बेहद कष्टकारी हो सकता है।

Follow :  
×

Share


आज का राशिफल | Image: iStock

Aaj Ka Rashifal: आज यानी शनिवार, 22 फरवरी 2025 का दिन कुछ राशियों के लिए खुशखबरी लेकर आने वाला है। वहीं, कुछ राशि के जातकों के लिए आज का दिन परेशानीभरा साबित हो सकता है। ऐसे में चलिए जान लेते हैं सभी 12 राशियों का राशिफल।

आज का राशिफल (Today's Horoscope)

मेष राशि (Aries)

आज का दिन सामान्य रहेगा। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। बिजनेस करने वालों के लिए अच्छा दिन है, लेकिन पार्टनर से मतभेद हो सकते हैं। दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और परिवार के साथ समय बिताएं।

वृषभ राशि (Taurus)

आज मानसिक तनाव हो सकता है। पुराने कामों को लेकर घबराएं नहीं। बिजनेस में लाभ हो सकता है, लेकिन पैसों के लेन-देन में ध्यान रखें। परिवार का साथ मिलेगा और पार्टनर के साथ समय बिताएं। सेहत का ध्यान रखें।

मिथुन राशि (Gemini)

आज थोड़े सतर्क रहें, मन में अशांति रह सकती है। बिना सोचे-समझे कोई फैसला न लें। पैसों के लेन-देन से बचें और किसी के बहकावे में न आएं।

कर्क राशि (Cancer)

आज का दिन अच्छा रहेगा। पैसों की थोड़ी समस्या हो सकती है, लेकिन बिजनेस में मुनाफा हो सकता है। लड़ाई-झगड़े से बचें और सही शब्दों का इस्तेमाल करें। सेहत का ध्यान रखें और घूमने का प्लान बन सकता है।

सिंह राशि (Leo)

आज का दिन अच्छा रहेगा। पुराने रुके हुए काम बनेंगे और स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। बिजनेस में फायदा होगा और काम की सराहना हो सकती है। परिवार के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं।

कन्या राशि (Virgo)

आज मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी। बिजनेस में नुकसान हो सकता है और ऑफिस में सहकर्मियों से मतभेद हो सकते हैं। वाहन चलाते वक्त सावधानी रखें।

तुला राशि (Libra)

आज का दिन अच्छा रहेगा। करियर में तरक्की के आसार हैं। बिजनेस में मुनाफा हो सकता है। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएं और सेहत भी ठीक रहेगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

आज का दिन थका देने वाला हो सकता है। शारीरिक परेशानी हो सकती है और नौकरी-बिजनेस में दिक्कतें आ सकती हैं। झगड़े से बचें और वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।

धनु राशि (Sagittarius)

आज किसी खास व्यक्ति के साथ घूमने जा सकते हैं। बिजनेस और नौकरी में लाभ होगा। पैसों की स्थिति मजबूत होगी। स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर हो सकता है, तो ध्यान रखें।

मकर राशि (Capricorn)

आज का दिन मिलाजुला रहेगा। झगड़े से बचें और दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप न करें। सेहत में परेशानी हो सकती है। परिवार से वाद-विवाद हो सकता है, लेकिन पार्टनर के साथ अच्छा समय बीतेगा।

कुंभ राशि (Aquarius)

आज का दिन खास रहेगा। रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं और नौकरी में सराहना मिल सकती है। परिवार से सलाह लें और फालतू खर्चों से बचें। घूमने जाने का मौका मिल सकता है।

मीन राशि (Pisces)

आज का दिन अच्छा रहेगा। ज्यादा तनाव न लें, वरना मानसिक परेशानी हो सकती है। बिजनेस में निवेश से मुनाफा हो सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें और नया वाहन खरीदने का मौका हो सकता है। परिवार के साथ समय बिताएं।

ये भी पढ़ें: Moisturizers: इन नेचुरल मॉइस्चराइजर के साथ स्किन होगी सॉफ्ट-सॉफ्ट, सारा दिन रहेगी नरिश

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Kajal .

पब्लिश्ड 22 February 2025 at 06:58 IST