अपडेटेड 21 November 2024 at 06:34 IST

Aaj Ka Rashifal: यात्रा पर जाने वाले हो जाएं सावधान, हो सकती है अनहोनी! पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 21st November: आज का दिन कुछ राशिवालों के लिए अच्छा रहेगा। वहीं, कुछ राशि के जातकों को आज दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

Follow :  
×

Share


आज का राशिफल | Image: iStock

Aaj Ka Rashifal: आज यानी गुरुवार, 21 नवंबर 2024 का दिन कुछ राशियों के लिए सुख-शांति लेकर आने वाला है। वहीं, कुछ राशि के जातकों के लिए आज का दिन परेशानीभरा साबित हो सकता है। ऐसे में चलिए जान लेते हैं सभी 12 राशियों का आज का राशिफल।

आज का राशिफल (Today's Horoscope)

मेष राशि (Aries)

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन शानदार रहेगा। नौकरी में आपको कोई खुशखबरी मिल सकती है। लव लाइफ भी अच्छी रहेगी, लेकिन किसी से बहस करने से बचें। सेहत का ख्याल रखें और मानसिक शांति बनाए रखें।

वृषभ राशि (Taurus)

आज वृषभ राशि वालों के लिए दिन बहुत खास रहेगा। दोस्तों से मुलाकात हो सकती है, और बिजनेस में तरक्की के संकेत हैं। सैलरी बढ़ने की संभावना भी है। परिवार का साथ मिलेगा और नए लोगों से मिलने का मौका मिलेगा। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।

मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा, लेकिन कोई बड़ा मुनाफा या नुकसान नहीं होगा। आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई और करियर पर ध्यान देना चाहिए। परिवार के साथ कहीं घूमने का प्लान बन सकता है।

कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा। जो भी काम करेंगे, उसमें सफलता मिलेगी। बिजनेस में जल्दबाजी से कोई बड़ा निर्णय न लें। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएं और सेहत का खास ध्यान रखें।

सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन शानदार रहेगा। नौकरी में तरक्की हो सकती है। घर और लव लाइफ को संतुलित रखना ज़रूरी है, क्योंकि नहीं तो दिक्कत हो सकती है। पैसों के लेन-देन से बचें और यात्रा का भी योग बन सकता है। भविष्य के लिए योजना बना सकते हैं।

कन्या राशि (Virgo)

आज कन्या राशि के लिए दिन संघर्षपूर्ण हो सकता है। मानसिक तनाव से बचने की कोशिश करें। बिजनेस में कोई बड़ा निवेश न करें। ऑफिस में आपके काम की आलोचना हो सकती है, इसलिए मन शांत रखें। सेहत का भी ध्यान रखें, और खुद को मानसिक शांति में रखें।

तुला राशि (Libra)

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। किसी भी काम में सूझबूझ से काम लें, और रिश्तों को ज्यादा अहमियत न दें, ताकि वे आपके ऊपर हावी न हों। बिजनेस करने वालों को मुनाफा मिलेगा। नौकरी में व्यस्तता रहेगी, लेकिन परिवार का साथ मिलेगा और मन शांत रहेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

आज मानसिक तनाव हो सकता है, इसलिए अपनी सेहत का ध्यान रखें। अपनों के साथ अच्छा समय बिताने की कोशिश करें। नौकरी में आपकी मेहनत को सराहा जा सकता है। पैसों के मामले में सावधानी बरतें, खर्चा बढ़ सकता है। यात्रा का योग है, तो कहीं घूमने जा सकते हैं।

धनु राशि (Sagittarius)

आज आपके लिए दिन खास रहेगा। आज आपके लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होंगे। खुद को भय से बाहर रखें और अपने परिवार का साथ पाएंगे। मन को शांत रखें और सेहत का ध्यान रखें। कहीं बाहर घूमने का प्लान बन सकता है।

मकर राशि (Capricorn)

आज का दिन सामान्य रहेगा, लेकिन किसी भी व्यक्ति की सोच को खुद पर हावी न होने दें। बिजनेस में नुकसान होने के आसार हैं, इसलिए निवेश करने से बचें। नौकरी में भी कुछ परेशानियाँ आ सकती हैं। परिवार के साथ तालमेल बनाए रखें और किसी विवाद से बचें।

कुंभ राशि (Aquarius)

कुंभ राशि के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा। बिजनेस में जो रुके हुए काम थे, वे आज पूरे हो सकते हैं। संपत्ति खरीदने का भी योग है। नौकरी करने वालों के लिए दिन अच्छा रहेगा। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पर ध्यान दें। वाहन चलाते वक्त सावधानी रखें।

मीन राशि (Pisces)

मीन राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। ऑफिस में आपको काम की बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। गुस्से पर काबू रखें, क्योंकि इससे रिश्तों में तनाव आ सकता है। विद्यार्थियों को आज खूब पढ़ाई करनी चाहिए। सेहत का ध्यान रखें और अनावश्यक खर्च से बचें। वाहन चलाते वक्त ध्यान रखें।

ये भी पढ़ें: Skin Care: रसोई में रखी इन चीजों को लगाने से खिल उठेगा चेहरा, बदल जाएगी स्किन की काया

 

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Kajal .

पब्लिश्ड 21 November 2024 at 06:34 IST