अपडेटेड 20 December 2024 at 06:24 IST

Aaj Ka Rashifal: सफर पर निकलने से पहले हो जाएं सावधान, हो सकती है दुर्घटना; पढ़ें राशिफल

Aaj Ka Rashifal 20th December: आज का दिन इन राशि के जातकों के लिए जहां अच्छा रहेगा वहीं, कुछ राशियों के लिए आज का दिन बेहद कष्टकारी हो सकता है।

Follow :  
×

Share


आज का राशिफल | Image: iStock

Aaj Ka Rashifal: आज यानी शुक्रवार, 20 दिसंबर 2024 का दिन कुछ राशियों के लिए खुशखबरी लेकर आने वाला है। वहीं, कुछ राशि के जातकों के लिए आज का दिन परेशानीभरा साबित हो सकता है। ऐसे में चलिए जान लेते हैं सभी 12 राशियों का राशिफल।

आज का राशिफल (Today's Horoscope)

मेष राशि (Aries)

आज का दिन मिलाजुला रहेगा। किसी से झगड़ा करने से बचें और दूसरों के मामलों में न बोलें। सेहत में थोड़ी परेशानी हो सकती है। परिवार में बहस हो सकती है, लेकिन पार्टनर के साथ समय अच्छा बीतेगा।

वृषभ राशि (Taurus)

आज का दिन ठीक रहेगा। पैसे की स्थिति ठीक रहेगी और बिजनेस में फायदा होगा। पार्टनरशिप में थोड़ी नाराजगी हो सकती है। दोस्तों से मिलने का मौका मिल सकता है। सेहत अच्छी रहेगी और परिवार के साथ समय बिताएं।

मिथुन राशि (Gemini)

आज का दिन खास हो सकता है। रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं और नौकरी में तारीफ मिल सकती है। कोई भी काम करने से पहले परिवार से सलाह लें और अनावश्यक खर्चों से बचें। कहीं घूमने जा सकते हैं।

कर्क राशि (Cancer)

आज का दिन अच्छा रहेगा। आप कोई बड़ा कदम उठा सकते हैं और करियर में तरक्की हो सकती है। बिजनेस में मुनाफा हो सकता है। पार्टनर के साथ समय बिताएं और सेहत भी अच्छी रहेगी।

सिंह राशि (Leo)

आज का दिन थोड़ा थकाऊ हो सकता है। शारीरिक परेशानी हो सकती है, इसलिए धैर्य रखें। नौकरी और बिजनेस में थोड़ी मुश्किलें आ सकती हैं। किसी से झगड़ा करने से बचें और वाहन चलाते समय सावधानी रखें।

कन्या राशि (Virgo)

आज आपको बहुत सावधान रहने की जरूरत है। आपका मन अशांत रह सकता है, इसलिए बिना सोचे-समझे कोई बड़ा फैसला न लें। पैसे के लेन-देन में ध्यान रखें और किसी के बहकावे में आकर पैसे खर्च न करें।

तुला राशि (Libra)

आज आप किसी खास व्यक्ति के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं। बिजनेस और नौकरी में अच्छा मुनाफा होगा। पैसे की स्थिति भी ठीक रहेगी। परिवार के साथ समय बिताएं, लेकिन स्वास्थ्य का ख्याल रखें क्योंकि थोड़ी परेशानी हो सकती है।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

आज का दिन अच्छा रहेगा। जो काम बहुत समय से रुके थे, वे आज पूरे हो सकते हैं। सेहत ठीक रहेगी और बिजनेस में फायदा हो सकता है। नौकरी में आपके काम की तारीफ हो सकती है। परिवार के साथ घूमने का मौका मिल सकता है। पार्टनर के साथ भी अच्छा समय बीतेगा।

धनु राशि (Sagittarius)

आज का दिन आपके लिए अच्छा हो सकता है, लेकिन ज्यादा तनाव न लें। इससे मानसिक परेशानी हो सकती है। बिजनेस में निवेश करने से फायदा हो सकता है। नया वाहन खरीदने का भी मौका बन सकता है। परिवार के साथ समय बिताएं।

मकर राशि (Capricorn)

आज आपको मेहनत करनी पड़ेगी और कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। बिजनेस में नुकसान हो सकता है और ऑफिस में सहकर्मियों से मतभेद हो सकते हैं। वाहन चलाते समय सावधान रहें।

कुंभ राशि (Aquarius)

आज आप मानसिक तनाव महसूस कर सकते हैं। रुके हुए कामों से परेशान न हों। बिजनेस में फायदा हो सकता है, लेकिन पैसों के लेन-देन में ध्यान रखें। परिवार का सपोर्ट मिलेगा और पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताएं। सेहत का ख्याल रखें।

मीन राशि (Pisces)

आज का दिन ठीक रहेगा। पैसे की थोड़ी परेशानी हो सकती है, लेकिन बिजनेस में मुनाफा होगा। झगड़ों से बचें और बात करते समय शब्दों का ध्यान रखें। सेहत का ख्याल रखें और कहीं घूमने का भी मौका मिल सकता है।

ये भी पढ़ें: Winter Season में शरीर को गर्म रखेंगी ये मिठाइयां, सेहत को होगा फायदा
 

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Kajal .

पब्लिश्ड 20 December 2024 at 06:24 IST