अपडेटेड 19 December 2024 at 13:06 IST

Winter Season में शरीर को गर्म रखेंगी ये मिठाइयां, सेहत को होगा फायदा

Sweets for Winter Season: ठंड के मौसम में आप कुछ खास मिठाइयों का सेवन कर सकते हैं।

Follow : Google News Icon  
 Diwali 2024: Sweets
सर्दियों के लिए मिठाई | Image: Freepik

Sweets for Winter Season: सर्दियों के मौसम में गरमा-गरम चाय-कॉफी या खाना खाने में एक अलग ही स्वाद आता है। हालांकि कुछ लोग इस मौसम में मिठाई या मीठा खाने से परहेज करते हैं। उन्हें लगता है कि मीठी चीजें खाने से उनकी सेहत पर बुरा असर पड़ेगा, लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है।

जी हां, अगर आप मीठा खाने के शौकीन हैं तो आप ठंड के मौसम में इन मिठाइयों का सेवन कर सकते हैं। इन स्वीट डिशेज को खाने से न सिर्फ शरीर गर्म रहेगा बल्कि सेहत को भी खूब फायदा होगा। तो चलिए बिना किसी देरी के जानते हैं इन मिठाइयों के बारे में।

सर्दियों के लिए खास मिठाइयां (Special sweets for winter)

गाजर का हलवा

गाजर का हलवा सर्दियों में सबसे ज्यादा खाया जाता है। यह टेस्टी होने के साथ-साथ पौष्टिक भी होता है। इसमें गाजर, घी, मावा और बादाम होते हैं, जो शरीर को गर्म रखते हैं।

Advertisement

तिल और गुड़ के लड्डू

तिल और गुड़ से बने लड्डू शरीर में गर्मी पैदा करते हैं और ठंड में एनर्जी प्रदान करते हैं। जिससे आपका शरीर लम्बे समय तक एक्टिव रहता है और आप कम बीमार पड़ते हैं।

Advertisement

खजूर और मूंगफली के लड्डू

खजूर और मूंगफली से बने लड्डू सर्दियों में विशेष रूप से शरीर को गर्म रखते हैं और इन्हें ऊर्जा का अच्छा स्रोत माना जाता है। इसलिए इनका सेवन जरूर करें।

सूजी का हलवा

सूजी का हलवा घी और शक्कर के साथ बनाया जाता है, जो सर्दियों में पेट को गर्म और आरामदायक बनाए रखने का काम करता है।

गुड़ और मूंगफली की गज्जक

सर्दियों में गुड़ और मूंगफली से बनी गज्जक का सेवन भी सेहत और शरीर के लिए काफी अच्छा होता है। आप इसे रोजाना सीमित मात्रा में खा सकते हैं।

मावे के लड्डू

मावा, घी, और गुड़ से बने लड्डू सर्दियों में विशेष रूप से शरीर को गर्म रखने के लिए बनाए और खाए जाते हैं। इससे शरीर को गर्मी मिलने के साथ-साथ इम्यूनिटी भी बढ़ती है।

बेसन के लड्डू

बेसन, घी और शक्कर से बने लड्डू सर्दियों में लोग बड़े चांव से खाते हैं। ये शरीर को गर्म रखते हैं और इम्यूनिटी बढ़ाते हैं।

शलगम का हलवा

सर्दियों में शलगम यानी पेटी का हलवा भी खाया जा सकता है। ये शरीर को अंदर से गर्म कर सेहत का ध्यान रखने में काफी हद तक कारगर है।

खीर

खीर में चावल, दूध, मेवे और शक्कर मिलाकर बनाते हैं, जो शरीर के लिए काफी पोषक और स्वादिष्ट  भी होती है। हालांकि आप इसमें चीनी के बजाय गुड़ मिलाकर भी खा सकते हैं।

मोतीचूर के लड्डू

मोतीचूर के लड्डूओं का सेवन भी सर्दियों में किया जा सकता है। इनका सेवन करने से शरीर अंदर से गर्म और सेहतमंद रहता है। 

ये भी पढ़ें: Guruwar Vrat: कितने गुरुवार का व्रत करना होता है शुभ? यहां जानिए नियम

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Kajal .

पब्लिश्ड 19 December 2024 at 13:06 IST