अपडेटेड 27 November 2025 at 09:06 IST

Thursday Remedies: गुरूवार के दिन करें ये खास उपाय, भगवान विष्णु की बरसेगी कृपा और दरिद्रता होगी दूर

Guruvar Ke Upay: अगर आप इन उपायों को पूरे विश्वास और सच्चे मन के साथ करते हैं, तो भगवान विष्णु की कृपा जरूर प्राप्त होती है। इससे जीवन में खुशहाली आती है और दरिद्रता दूर होने लगती है।

lord vishnu ke upay | Image: Freepik

Lord Vishnu Remedies In Hindi: गुरुवार का दिन भगवान विष्णु और गुरु ग्रह को समर्पित माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन अगर सच्चे मन से पूजा और कुछ आसान उपाय किए जाएं, तो घर में सुख-शांति आती है और आर्थिक परेशानियां भी धीरे-धीरे दूर होने लगती हैं। तो चलिए जानते हैं गुरुवार की सुबह किए जाने वाले कुछ आसान और प्रभावी उपाय, जो आपके लिए हो सकते हैं काफी लाभकारी-

सुबह जल्दी उठकर स्नान और पूजा करें

गुरुवार के दिन जल्दी उठकर स्नान करना शुभ माना जाता है। स्नान के बाद साफ और हल्के पीले रंग के कपड़े पहनें। इसके बाद पूजा स्थान पर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी के सामने घी का दीपक जलाकर विधि-विधान से पूजा करें। ऐसा करने से मन शांत रहता है और दिन की शुरुआत सकारात्मक होती है।

विष्णु जी को ये चीजें करें अर्पित

भगवान विष्णु को पीला रंग बहुत प्रिय है। इसलिए आप उन्हें पीले फूल, हल्दी या पीले चावल अर्पित कर सकते हैं। साथ ही तुलसी का पत्ता चढ़ाना भी बेहद शुभ माना जाता है। ध्यान रखें कि तुलसी को शाम के समय न तोड़ें और श्रद्धा के साथ ही अर्पित करें।

गुरुवार का व्रत और पूजा करें

अगर संभव हो तो गुरुवार का व्रत रखें। व्रत के दौरान नमक का सेवन न करें। इस दिन केले के पौधे पर जल चढ़ाकर पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि बढ़ती है और आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।

दान जरूर करें

गुरुवार के दिन दान करना बहुत फलदायी माना जाता है। इस दिन पीली चीजों जैसे चना दाल, केला, हल्दी, पीला कपड़ा या घी का दान करें। इससे गुरु ग्रह मजबूत होता है और जीवन में सकारात्मक बदलाव आते हैं।

विष्णु मंत्र का जाप करें

गुरुवार की सुबह “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” मंत्र का 108 बार जाप करें। इससे मन को शांति मिलती है और घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

गुरुवार को किये ये खास और आसान उपाय अपनाकर आप अपने जीवन को सुखमय और शांत बना सकते हैं।

यह जरूर पढ़ें: Ram Mandir Dhwajarohan 2025: राम मंदिर के ध्वज पर बने 3 चिन्ह का क्या है मतलब, जानें इनका धार्मिक महत्व

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Ankur Shrivastava

पब्लिश्ड 27 November 2025 at 09:06 IST