अपडेटेड 6 November 2025 at 08:20 IST

Thursday Mantras : करियर में चाहिए तरक्की और परफेक्ट पार्टनर? तो आज करें भगवान विष्णु के इन खास मंत्रों का जाप, हर समस्या का होगा समाधान!

Thursday Mantras: आज गुरुवार के दिन भगवान विष्णु के किन मंत्रों का जाप करने से उत्तम फलों की प्राप्ति हो सकती है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।

Thursday Mantras | Image: Freepik

Thursday Mantras: ज्योतिष और सनातन धर्म में गुरुवार के दिन का विशेष महत्व है। यह दिन सृष्टि के पालनहार, भगवान श्री हरि विष्णु और ज्ञान के कारक देव गुरु बृहस्पति को समर्पित है। मान्यता है कि इस दिन सच्चे मन से की गई आराधना और मंत्रों का जाप व्यक्ति के जीवन की हर बड़ी बाधा को दूर कर सकता है। चाहे बात करियर में तरक्की की हो या फिर जीवनसाथी की तलाश की, गुरुवार के ये अचूक मंत्र आपकी हर मनोकामना पूरी कर सकते हैं। 

आपको बता दें, गुरु ग्रह को बुद्धि, ज्ञान, सौभाग्य, समृद्धि और विवाह का कारक माना जाता है। वहीं, भगवान विष्णु सुख, शांति और समृद्धि प्रदान करते हैं। जब हम गुरुवार को विष्णु जी की पूजा करते हैं,तो जीवन में किसी तरह की कोई परेशानी नहीं आती है। आइए इस लेख में भगवान विष्णु के कुछ ऐसे मंत्र हैं, जासका जाप करने से लाभ हो सकता है। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित दयानंद त्रिपाठी से भगवान विष्णु के कुछ ऐसे मंत्र हैं, जिसका जाप करने से लाभ हो सकता है।

विष्णु गायत्री महामंत्र का करें जाप 

यह मंत्र भगवान विष्णु के ध्यान और ज्ञान प्राप्ति के लिए सर्वोत्तम माना जाता है। 
ॐ नारायणाय विद्महे। वासुदेवाय धीमहि। तन्नो विष्णु प्रचोदयात्॥

भगवान विष्णु के चमत्कारी मंत्र का करें जाप 

इस मंत्र का जाप करने से जातकों को हर संकट से छुटकारा मिल जाता है और जीवन में किसी तरह की कोई बाधा नहीं आती है। 
ॐ नमो भगवते वासुदेवाय॥

ये भी पढ़ें - Aaj Ka Rashifal 6 November 2025: आज मिथुन, तुला समेत इन 3 राशियों को मिलेगा मनचाहा परिणाम, देखें कैसा रहेगा आपका दिन

भगवान विष्णु का ध्यान मंत्र का जाप करें 

यह मंत्र भगवान विष्णु के शांत स्वरूप का ध्यान करने के लिए है। इस मंत्र का 11 बार जाप करें। 
शान्ताकारं भुजगशयनं पद्मनाभं सुरेशम्। विश्वाधारं गगनसदृशं मेघवर्णं शुभाङ्गम्।
लक्ष्मीकान्तं कमलनयनं योगिभिर्ध्यानगम्यम्। वन्दे विष्णुं भवभयहरं सर्वलोकैकनाथम्॥

मनचाहा जीवनसाथी के लिए मंत्र जाप 

अगर आप मनचाहा जीवनसाथी पाना चाहते हैं तो इस मंत्र का 21 बार जाप करें। 
ॐ ह्रीं श्रीं लक्ष्मीवासुदेवाय नमः

कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्ति के लिए मंत्र जाप 

अगर आप कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त करना चाहते हैं तो इस मंत्र का जाप 51 बार करें। 
मङ्गलम् भगवान विष्णुः, मङ्गलम् गरुडध्वजः। मङ्गलम् पुण्डरी काक्षः, मङ्गलाय तनो हरिः॥

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 6 November 2025 at 08:20 IST