अपडेटेड 21 January 2026 at 23:02 IST

Surya Rahu Yuti 2026: कुंभ राशि में सूर्य-राहु करने जा रहे हैं युति, फरवरी से इन 3 राशियों की चमक जाएगी किस्मत

Surya Rahu Yuti 2026: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों का राशि परिवर्तन और युति बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है। वहीं जब कुंभ राशि में सूर्य और राहु की युति होगी। सूर्य को 'ग्रहों का राजा' और राहु को 'मायावी ग्रह' माना जाता है। हालांकि इस युति को 'ग्रहण योग' भी कहा जाता है। आइए जानते हैं कि किन राशियों को लाभ हो सकता है।

Surya Rahu Yuti 2026 | Image: Freepik

Surya Rahu Yuti 2026: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों का राशि परिवर्तन और उनकी युति मानव जीवन पर गहरा प्रभाव डालती है। साल 2026 की शुरुआत में ही एक बहुत बड़ी खगोलीय घटना घटने जा रही है। फरवरी 2026 में ग्रहों के राजा सूर्य और मायावी ग्रह राहु की युति कुंभ राशि में होने जा रही है। 

ज्योतिष में सूर्य को आत्मा, सफलता और मान-सम्मान का कारक माना जाता है, वहीं राहु को आकस्मिक लाभ और विस्तार का प्रतीक माना गया है। हालांकि, सूर्य-राहु की युति से 'ग्रहण योग' भी बनता है, लेकिन कुछ विशेष राशियों के लिए यह युति राजयोग लेकर आया है। आइए जानते हैं कि किन राशियों को लाभ हो सकता है।

सूर्य-राहु की युति से मेष राशि वालों को होगा लाभ 

मेष राशि के जातकों के लिए सूर्य और राहु की युति में होगी। यह समय आपके लिए आर्थिक उन्नति के नए द्वार खोलेगा। जो लोग लंबे समय से पदोन्नति का इंतजार कर रहे थे, उन्हें खुशखबरी मिल सकती है। पुराने निवेश से अचानक धन लाभ होने के योग हैं।पैतृक संपत्ति से जुड़े विवाद सुलझ सकते हैं।

सूर्य-राहु की युति से मिथुन राशि वालों को मिलेगा मनचाहा फल 

मिथुन राशि वालों के लिए यह युति भाग्य स्थान यानी नौवें भाव में होने जा रही है। राहु का प्रभाव आपको साहसी निर्णय लेने के लिए प्रेरित करेगा। जो छात्र विदेश जाकर पढ़ाई करना चाहते हैं या जो लोग विदेश में नौकरी तलाश रहे हैं, उनके लिए यह समय अनुकूल है। समाज में आपका कद बढ़ेगा और आप धार्मिक कार्यों की ओर आकर्षित होंगे। व्यापार में नए और लाभकारी सौदे होने की पूरी संभावना है।

ये भी पढ़ें - Saunf Water Benefits:  सुबह खाली पेट सौंफ का पानी पीने से क्या होता है? जान लें फायदे और तरीका 

सूर्य-राहु की युति से कुंभ राशि वालों को होगा धन लाभ 

तुला राशि के जातकों के लिए यह युति पांचवें भाव में होगी, जो शिक्षा, संतान और प्रेम का स्थान है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को इस दौरान बड़ी सफलता मिल सकती है। आपके यात्रा के योग बन रहे हैं। आपके स्वास्थ्य में भी पहले से सुधार होगा।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 21 January 2026 at 23:02 IST