Saunf Water Benefits: सुबह खाली पेट सौंफ का पानी पीने से क्या होता है? जान लें फायदे और तरीका
Saunf Water Benefits : रसोई में 'सौंफ' न केवल एक बेहतरीन माउथ फ्रेशनर है, बल्कि औषधीय गुणों का खजाना भी है। आयुर्वेद के अनुसार, सुबह खाली पेट सौंफ का पानी पीना शरीर के लिए किसी वरदान से कम नहीं है, आइए जानते हैं।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Saunf Water Benefits : रसोई में सौंफ का इस्तेमाल मुख्य रूप से माउथ फ्रेशनर या मसालों के तौर पर किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आयुर्वेद में सौंफ को एक औषधि माना गया है? अगर आप अपने दिन की शुरुआत चाय या कॉफी के बजाय सौंफ के पानी से करते हैं, तो यह आपके शरीर के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। आइए जानते हैं कि सुबह खाली पेट सौंफ का पानी पीने के फायदे के बारे में जानते हैं। साथ ही इसे बनाने के सही तरीके के बारे में भी जानते हैं।
सौंफ का पानी पीने के क्या-क्या फायदे हैं?
- सौंफ के पानी का सबसे बड़ा फायदा पाचन को दुरुस्त करना है। इसमें मौजूद तेल पाचन रसों और एंजाइमों के स्राव को बढ़ावा देते हैं। अगर आपको गैस, एसिडिटी, कब्ज या पेट फूलने की समस्या रहती है, तो खाली पेट इसका सेवन बहुत राहत देता है।
- सौंफ का पानी मेटाबॉलिज्म को तेज करता है। यह एक 'डिटॉक्स ड्रिंक' है जो शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करता है। इसके अलावा, यह भूख को नियंत्रित करता है, जिससे आप ओवरईटिंग से बच जाते हैं।
- सौंफ में विटामिन-A भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो आंखों के स्वास्थ्य के लिए अनिवार्य है। नियमित रूप से इसका पानी पीने से आंखों की रोशनी बढ़ती है और बढ़ती उम्र में होने वाली समस्याओं का खतरा कम होता है।
- सौंफ में पोटेशियम की मात्रा अधिक होती है, यह शरीर में सोडियम के प्रभाव को कम कर दिल की बीमारियों के जोखिम को घटाता है।
- सौंफ के पानी में एंटी-बैक्टीरियल और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं। यह खून को साफ करने में मदद करता है, जिससे चेहरे पर होने वाले मुंहासे कम होते हैं।
ये भी पढ़ें - Mangal Gochar 2026: 24 जनवरी को मंगल करने जा रहे हैं अभिजीत नक्षत्र में गोचर, ये 4 राशि वाले होंगे मालामाल; चमकेगा भाग्य
सौंफ का पानी किस तरह बनाएं?
- एक गिलास पानी में एक चम्मच सौंफ डालकर रातभर के लिए छोड़ दें। सुबह इस पानी को छानकर खाली पेट पिएं।
- अगर आप रात को भिगोना भूल गए हैं, तो एक गिलास पानी में एक चम्मच सौंफ डालकर 5-7 मिनट तक उबालें। जब पानी हल्का गुनगुना रह जाए, तो इसे छानकर पिएं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।