अपडेटेड 18 February 2026 at 13:16 IST
Surya Grahan 2026 Impact: खत्म नहीं हुआ सूर्य ग्रहण का प्रभाव, अगले कुछ दिन इन राशियों पर टूट सकता है मुसीबतों का पहाड़
Solar Eclipse 2026 Unlucky Zodiac Signs: सूर्य ग्रहण का प्रभाव मार्च तक बना रहेगा। इस दौरान संयम, धैर्य और सतर्कता बेहद जरूरी है। किसी भी बड़े फैसले से पहले सोच-विचार जरूर करें। सकारात्मक सोच और सावधानी से इस समय को आसानी से पार किया जा सकता है।
Unlucky Zodiac Signs 2026: 17 फरवरी 2026 को साल का पहला सूर्य ग्रहण लगा था। यह दोपहर 3 बजकर 11 मिनट पर शुरू होकर शाम 7 बजकर 57 मिनट पर समाप्त हुआ। भले ही ग्रहण खत्म हो गया हो, लेकिन ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इसका प्रभाव अभी पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ है।
ज्योतिषविदों के अनुसार, सूर्य ग्रहण का असर लगभग एक महीने तक रहता है यानी ग्रहण से 15 दिन पहले और 15 दिन बाद तक। इस हिसाब से 17 फरवरी को लगे सूर्य ग्रहण का प्रभाव 4 मार्च 2026 तक रहेगा। बता दें कि यह है कि 4 मार्च को होली का त्योहार भी मनाया जाएगा और इसी दिन ग्रहण का प्रभाव पूरी तरह खत्म होगा। तब तक कुछ राशियों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। तो चलिए जानते हैं वे 5 राशियां जिन पर अगले 15 दिन सूर्य ग्रहण का असर अधिक देखने को मिल सकता है।
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए यह समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है। आत्मविश्वास में कमी महसूस हो सकती है। नौकरी और व्यापार में नुकसान की आशंका है। जल्दबाजी, गुस्सा और अहंकार से बचना जरूरी है। वरिष्ठ अधिकारियों से विवाद हो सकता है, इसलिए सोच-समझकर बोलें और फैसले लें। बेवजह के झगड़ों से दूरी बनाकर रखें।
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों को कामकाज में रुकावटों का सामना करना पड़ सकता है। धन हानि के योग बन रहे हैं और अनावश्यक खर्च बढ़ सकता है। निवेश सोच-समझकर करें। इस दौरान चोट या दुर्घटना का खतरा भी बना रहेगा, इसलिए वाहन सावधानी से चलाएं और दूसरों का वाहन लेने से बचें।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए भी यह समय सतर्क रहने का है। निवेश और खर्च से जुड़े मामलों में नुकसान हो सकता है। गलत संगति से दूर रहें और शॉर्टकट से पैसा कमाने की कोशिश न करें। जमीन, मकान या संपत्ति से जुड़े मामलों में कोई भी फैसला लेने से पहले अच्छी तरह जांच-पड़ताल कर लें।
कुंभ राशि
चूंकि सूर्य ग्रहण कुंभ राशि में ही लगा था, इसलिए इस राशि पर इसका प्रभाव सबसे ज्यादा रहेगा। मानसिक तनाव बढ़ सकता है और स्वभाव में चिड़चिड़ापन आ सकता है, जिससे रिश्तों में तनाव पैदा हो सकता है। परिवार के साथ तालमेल बनाए रखें। अनावश्यक यात्राओं से बचें और कोई बड़ा जोखिम या नया काम फिलहाल शुरू न करें।
मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए आर्थिक मामलों में सावधानी जरूरी है। धोखाधड़ी या ठगी का खतरा बना रह सकता है। व्यापार में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है और पुरानी बीमारी दोबारा परेशान कर सकती है। आराम करें और अपने खान-पान का ध्यान रखें।
सूर्य ग्रहण का प्रभाव 4 मार्च तक बना रहेगा। इस दौरान संयम, धैर्य और सतर्कता बेहद जरूरी है। किसी भी बड़े फैसले से पहले सोच-विचार जरूर करें। सकारात्मक सोच और सावधानी से इस समय को आसानी से पार किया जा सकता है।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Samridhi Breja
पब्लिश्ड 18 February 2026 at 13:16 IST