अपडेटेड 7 February 2026 at 19:35 IST
Surya Grahan 2026: ग्रहण के नकारात्मक प्रभाव से बचने के लिए करें इन 5 मंत्रो का जाप, कुंडली में सुधरेगी सूर्य की स्थिति
Surya Grahan 2026 Mantra Jaap: सूर्य ग्रहण 2026 के दिन इन 5 मंत्रों का श्रद्धा और विश्वास के साथ जाप करने से नकारात्मकता दूर होती है, मानसिक शांति मिलती है और कुंडली में सूर्य की स्थिति मजबूत बनती है। यह उपाय आपके जीवन में सकारात्मक ऊर्जा, सफलता और सुख-समृद्धि लाने में मदद कर सकते हैं।
Surya Grahan 2026 Mnatra Jaap To Remove Negative Energy: साल 2026 का पहला सूर्य ग्रहण 17 फरवरी को लगने जा रहा है। यह ग्रहण शनि की राशि कुंभ में होगा। धार्मिक और ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, सूर्य ग्रहण के दौरान वातावरण में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ जाती है और सूर्य की सकारात्मक शक्ति कुछ समय के लिए कमजोर हो जाती है। ऐसे में इस दिन स्नान, दान, ध्यान और मंत्र जाप करने से नकारात्मक प्रभाव कम होते हैं और जीवन में सकारात्मक बदलाव आते हैं।
अगर आपकी कुंडली में सूर्य कमजोर है या जीवन में बार-बार बाधाएं आ रही हैं, तो सूर्य ग्रहण के दिन इन 5 प्रभावशाली मंत्रों का जाप जरूर करें। इससे न केवल नकारात्मकता दूर होगी, बल्कि कुंडली में सूर्य की स्थिति भी मजबूत होगी।
सूर्य गायत्री मंत्र
मंत्र:
ॐ भास्कराय विद्महे महातेजाय धीमहि तन्नो सूर्यः प्रचोदयात्।
लाभ:
इस मंत्र का जाप करने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और बुद्धि, स्मरण शक्ति और एकाग्रता बढ़ती है। पढ़ाई और करियर में भी इसका सकारात्मक असर देखने को मिलता है।
जाप विधि:
कम से कम 11 बार इस मंत्र का जाप करें।
सूर्य बीज मंत्र
मंत्र:
ॐ ह्रां ह्रीं ह्रौं सः सूर्याय नमः।
लाभ:
यह सूर्य ग्रह का शक्तिशाली बीज मंत्र है। इसके जाप से कुंडली में सूर्य मजबूत होता है, करियर में तरक्की मिलती है और पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहती है। ग्रहण का नकारात्मक प्रभाव भी कम होता है।
जाप विधि:
कम से कम 108 बार मंत्र का जाप करें।
सूर्य ग्रह का तांत्रिक मंत्र
मंत्र:
ॐ ह्रां ह्रीं ह्रौं सः सूर्याय नमः।
लाभ:
इस मंत्र के जाप से स्वास्थ्य लाभ मिलता है। हड्डियों, आंखों, हृदय और कमजोरी से जुड़ी समस्याओं में राहत मिलती है। आत्मविश्वास बढ़ता है और जीवन के हर क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव आते हैं।
सूर्य ग्रह का वैदिक मंत्र
मंत्र:
ॐ आकृष्णेन रजसा वर्तमानो निवेशयन्नमृतं मर्त्यञ्च।
हिरण्ययेन सविता रथेन देवो याति भुवनानि पश्यन्।।
लाभ:
इस वैदिक मंत्र का जाप करने से मन शांत रहता है, नकारात्मक शक्तियां दूर रहती हैं और मानसिक तनाव कम होता है। इससे सूर्य ग्रह के शुभ परिणाम भी प्राप्त होते हैं।
सूर्य ग्रह का सरल मंत्र
मंत्र:
ॐ सूर्याय नमः।
लाभ:
अगर ज्यादा मंत्र जाप संभव न हो, तो इस सरल मंत्र का जाप जरूर करें। यह मानसिक शांति, सकारात्मक ऊर्जा और आत्मबल प्रदान करता है।
सूर्य ग्रहण के दिन क्या करें और क्या न करें?
- ग्रहण के बाद स्नान और दान जरूर करें।
- जरूरतमंदों को अन्न, वस्त्र और तांबे का दान शुभ माना जाता है।
- ग्रहण के दौरान ध्यान और मंत्र जाप करें।
- ग्रहण काल में भोजन करने से बचें।
सूर्य ग्रहण 2026 के दिन इन 5 मंत्रों का श्रद्धा और विश्वास के साथ जाप करने से नकारात्मकता दूर होती है, मानसिक शांति मिलती है और कुंडली में सूर्य की स्थिति मजबूत बनती है। यह उपाय आपके जीवन में सकारात्मक ऊर्जा, सफलता और सुख-समृद्धि लाने में मदद कर सकते हैं।
यह जरूर पढ़ें: Surya Grahan 2026 Rashifal: सालों बाद सूर्य ग्रहण पर बनेगा दुर्लभ योग, कई राशियों के लिए बन सकता है संकट; रहना होगा सावधान
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Samridhi Breja
पब्लिश्ड 7 February 2026 at 19:34 IST