अपडेटेड 21 February 2025 at 16:11 IST
Surya Grahan: होली से पहले या बाद? जानें कब लगने वाला है साल का पहला सूर्य ग्रहण
Surya Grahan 2025 Date: क्या आप जानते हैं कि साल 2025 में ग्रहण कब लगने जा रहा है। जानते हैं इस लेख के माध्यम से...
Surya Grahan 2025 Date: इस साल यानी 2025 में साल का पहला सूर्य ग्रहण लगने वाला है। यह सूर्य ग्रहण मार्च महीने में चैत्र अमावस्या पर लगने जा रहा है। इस सूर्य ग्रहण के दौरान चंद्रमा सूर्य का 94% हिस्सा ढक लेगा। ऐसे में यह पूरा नहीं बल्कि आंशिक सूर्य ग्रहण कहलाएगा। हालांकि इसका असर भारत पर पड़ेगा या नहीं, ये सबके मन में सवाल है। ऐसे में यह जानना तो बनता है कि इस साल सूर्य ग्रहण किस तारीख को पड़ रहा है और उसका सयम क्या है।
आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि साल का पहला सूर्य ग्रहण कब लगने जा रहा है। पढ़ते हैं आगे...
साल का पहला सूर्य ग्रहण कब?
इस साल सूर्य ग्रहण 29 मार्च को लगने वाला है। इस दिन चंद्रमा सूर्य का 94 प्रतिशत भाग ढक लेगा। अगर समय की बात करें तो यह यूटीसी टाइम सुबह 8:50 से 12:43 दोपहर तक देखा जा सकता है। वहीं ईडीटी टाइम 4:50 से 8:43 सुबह तक देखा जा सकता है। वहीं इस दिन शनिवार पड़ रहा है। ऐसे में यदि भारतीय समय की बात करें तो दोपहर 2:20 पर शुरू होगा और इसका समापन शाम 6:16 पर होगा।
यह सूर्य ग्रहण कहां-कहां दिखाई देगा?
बता दें कि उत्तर पश्चिमी अफ्रीका के साथ-साथ यूरोप, उत्तरी रूस, उत्तरी अमेरिका के उत्तर पूर्वी भाग आदि में दिखाई देगा। इसके अलावा कनाडा, स्पेन, फ्रांस, जर्मनी, नॉर्वे, फिनलैंड, डेनमार्क, आयरलैंड, पुर्तगाल, यूनाइटेड किंगडम आदि में भी दिखाई देगा।
भारत में दिखेगा या नहीं?
बता दें कि इस साल पहला सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा। ऐसे में सूतक भी मान्य नहीं हैं। हालांकि इस दिन अमावस्या भी है और शनिवार भी ऐसे में लोग पितृ कार्य कर सकते हैं। बता दें कि इस दिन के अगले दिन ही चैत्र नवरात्रि शुरू हो रहे हैं। ऐसे में ग्रहण का कोई असर नहीं पड़ेगा।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 21 February 2025 at 16:08 IST