अपडेटेड 20 February 2025 at 16:13 IST
Chanakya Niti: दूसरों से छुपाकर रखनी चाहिए ये चीजें, वरना...
Chanakya Niti in hindi: बता दें, कुछ ऐसी बातें हैं, जिनका जिक्र व्यक्ति को दूसरों के सामने नहीं करना चाहिए। जानते हैं उनके बारे में...
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

Chanakya Niti in hindi: आचार्य चाणक्य ने व्यक्ति को जीवनकाल से जुड़ीं कई नीतियों के बारे में बताया है। उन्होंने अपनी नीतियों के जरिये बताया है कि व्यक्ति एक सफल और समृद्ध जीवन कैसे जी सकता है। ऐसे में उन्होंने अपनी नीतियों के जरियों यह भी बताया है कि व्यक्ति को कौन सी बातें दूसरों से छुपाकर रखनी चाहिए।
आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि ऐसी कौन-सी बातें हैं, जिनके बारे में व्यक्ति को दूसरों को नहीं बताना चाहिए। पढ़ते हैं आगे...
चाणक्य नीति इन हिंदी
- व्यक्ति को कभी भी अपनी योजनाओं का जिक्र दूसरों से नहीं करना चाहिए। यदि वो किसी लक्ष्य को तय कर रहा है तो उस लक्ष्य का जिक्र भी दूसरों के सामने ना करे। वरना जीवन में रुकावटों की संभावना बढ़ जाती है।
- व्यक्ति को कभी भी अपनी पर्सनल समस्या या काम से जुड़ी समस्याएं दूसरों के साथ शेयर नहीं करनी चाहिए। ऐसे में कोई व्यक्ति आपका फायदा भी उठा सकता है। साथ ही आगे चलकर आपके लिए मुसीबतें भी पैदा कर सकता है।
- चाणक्य नीति के अनुसार, व्यक्ति को कभी भी आर्थिक स्थिति से जुड़ी बातें भी किसी के साथ नहीं शेयर करनी चाहिए। बता दें कि ऐसा करने से सामने वाले व्यक्ति के मन में लालच पैदा हो सकता है।
- व्यक्ति को कभी भी अपने पर्सनल रिश्तों को लेकर बातें नहीं करनी चाहिए। पारिवारिक समस्याओं का जिक्र भी दूसरों के सामने नहीं करना चाहिए। वरना व्यक्ति के सामने आपकी ईमेज खराब हो सकती है।
- चाणक्य नीति के अनुसार, व्यक्ति को कभी भी सेहत से जुड़ी समस्याओं का जिक्र भी दूसरों के सामने नहीं करना चाहिए। जब तक जरूरी ना हो तब तक किसी को ना बताएं। वरना लोगों के मन में दया की भावनाएं नहीं बल्कि वो व्यक्ति दूसरों के सामने कमजोर हो जाता है।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 20 February 2025 at 16:13 IST