अपडेटेड 27 June 2025 at 16:58 IST
Surya Gochar 2025: सूर्य का हो रहा राशि परिवर्तन, अब इन राशि के लोगों पर होगी कृपा, करियर में होगा बड़ा बदलाव
Surya Rashi Parivartan 2025: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार राशियां सूर्य के गोचर के अनुसार बदलती हैं। ऐसे में यह की तरह के प्रभाव 12 में से कुछ राशियों पर देखने को मिलता है।
Surya Rashi Parivartan Kab Karenge: राशियां अपना स्वभाव बदलती है। वहीं यह किसी के लिए सकारात्मक प्रभाव लेकर या सकती है तो किसी के जीवन में संकट का कारण भी बन सकती है। ऐसे में सूर्य राशि गोचर कर रहे हैं और इस समय यह 12 में से किसी न किसी राशियों पर प्रभाव लेकर आते हैं। सूर्य को नवग्रहों का राजा कहा जाता है।
ज्योतिष विद्या के मुताबिक सूर्य के प्रभाव से व्यक्ति के जीवन में अलग ऊर्जा महसूस होती है, जिसके कारण व्यक्ति का आत्मविश्वास अधिक बढ़ जाता है। सूर्य किसी भी राशि में 30 से ज्यादा दिन तक नहीं रहते हैं।
कब करने वाले है सूर्य राशियों में प्रवेश?
सूर्य 16 जुलाई 2025 को श्याम 5 बजकर करीब 17 मिनट पर 12 में से कुछ राशियों में प्रवेश करने वाले हैं। आइए जानते हैं कौन सी हैं वो राशियां-
सिंह राशि
सिंह राशि राशि वालों के जीवन में पैसों की तंगी दूर हो सकती है और आर्थिक स्थिति सुधारने के योग नजर आ रहे हैं। इसके अलावा आपके लाइफस्टाइल में भी की तरह के सुधार देखने को मिलेंगे। लव लाइफ बेहतर हो सकती है। यहां तक की शादी के लिए प्रस्ताव भी आपको आ सकते हैं।
वृषभ राशि
वृषभ राशि की किस्मत का ताला खुल सकता है। वहीं बिजनेस में लाभ व नौकरी में प्रमोशन की प्राप्ति संभव है। करियर में आपको ग्रोथ मिल सकती है। इसके अलावा समाज में आपकी एक अच्छी छवि बनने की आशंका है। इसके अलावा पुराने किसी निवेश में आपको अब लाभ मिल सकता है।
कन्या राशि
कन्या राशि वालों को पैतृक संपत्ति से भी लाभ मिलने के योग है। इसके अलावा कोर्ट के मामलों से राहत मिल सकती है। पुराने लड़ाई व मन-मुटाव दूर हो सकते हैं। सामाजिक काम करने से आपको फल की प्राप्ति हो सकती है। पुराने फैसलों पर आपको अब जाकर सफलता मिल सकती है। पर्सनल लाइफ में सुधार हो सकता है।
इसी तरह की अन्य टिप्स जानने के लिए आप रिपब्लिक भारत को पढ़ें।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Samridhi Breja
पब्लिश्ड 27 June 2025 at 16:52 IST