अपडेटेड 16 January 2026 at 10:39 IST

Surya Gochar 2026: सूर्य की बदलती चाल से खुलेगा कई राशियों का भाग्य, मिलेगा मनचाहा फल, जानें कौन सी हैं वो राशियां?

फरवरी 2026 में सूर्य देव की बदलती चाल कई राशियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकती है। अगर आप भी इन राशियों में से हैं, तो आने वाला समय आपके लिए कई खुशखबरियां लेकर आ सकता है।

सूर्य गोचर 2026 | Image: Freepik

Surya Nakshatra Parivartan 2026: वैदिक ज्योतिष में सूर्य देव को ग्रहों का राजा माना जाता है। सूर्य मान-सम्मान, प्रतिष्ठा, आत्मविश्वास और नेतृत्व के कारक हैं। फरवरी 2026 का महीना सूर्य गोचर के लिहाज से काफी खास रहने वाला है, क्योंकि इस महीने सूर्य देव तीन बार अपनी चाल बदलेंगे। इसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन कुछ राशियों के लिए यह समय बेहद शुभ साबित हो सकता है।

फरवरी 2026 में सूर्य गोचर की महत्वपूर्ण तिथियां कौन सी हैं?

वैदिक पंचांग के अनुसार 6 फरवरी 2026 को सूर्य देव धनिष्ठा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। इसके बाद 13 फरवरी 2026 को सूर्य मकर राशि से निकलकर कुंभ राशि में गोचर करेंगे। आखिर में 19 फरवरी 2026 को सूर्य शतभिषा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। सूर्य की यह बदलती चाल कुछ राशियों के लिए भाग्य के नए द्वार खोल सकती है। आइए जानते हैं कौन-सी राशियां रहेंगी सबसे ज्यादा लकी।

धनु राशि

धनु राशि वालों के लिए सूर्य देव की चाल में तीन बार बदलाव बेहद लाभकारी साबित हो सकता है। इस दौरान आपके साहस और आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या मान-सम्मान मिलने के योग हैं। व्यापार करने वालों के लिए यह समय कारोबार की ग्रोथ के लिए अच्छा रहेगा। सरकारी कामों में भी सफलता मिल सकती है। साथ ही, देश-विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं और पुरानी इच्छाएं पूरी हो सकती हैं।

सिंह राशि

सूर्य देव की कृपा से सिंह राशि वालों के लिए यह समय काफी पॉजिटिव रहने वाला है। इस दौरान आपकी आय में जबरदस्त बढ़ोतरी हो सकती है। कमाई के नए स्रोत बन सकते हैं। लव लाइफ अच्छी रहेगी, सिंगल लोगों को पार्टनर मिलने के योग हैं। इस समय आप वाहन या प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं। लंबे समय से अटकी योजनाओं में सफलता मिल सकती है।

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए सूर्य का यह गोचर अनुकूल फल देने वाला रहेगा। कामकाज और व्यापार में तेज तरक्की के संकेत हैं। आय के नए-नए साधनों से धन लाभ हो सकता है। प्रोफेशनल लाइफ के लिए समय काफी अच्छा है। आपको लीडरशिप या मेंटरिंग की भूमिका मिल सकती है, जिसमें आप सफल रहेंगे।  इसके अलावा जो लोग बेरोजगार हैं, उन्हें नौकरी मिलने की संभावना है।

फरवरी 2026 में सूर्य देव की बदलती चाल कई राशियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकती है। खासकर धनु, सिंह और मेष राशि वालों के लिए यह समय तरक्की, सम्मान और सफलता से भरा रहने वाला है। अगर आप भी इन राशियों में से हैं, तो आने वाला समय आपके लिए कई खुशखबरियां लेकर आ सकता है। 

यह जरूर पढ़ें: Hans Rajyog 2026: गुरु बृहस्पति बनाएंगे हंस महापुरुष राजयोग, जानें किन राशियों को मिलेगा मनचाहा फल

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 16 January 2026 at 10:39 IST