अपडेटेड 10 February 2026 at 16:18 IST

Surya Gochar 2026 Rashifal: सूर्य करने जा रहे हैं कुंभ राशि में गोचर, इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत

Surya Gochar 2026 Rashifal: ज्योतिष शास्त्र में सूर्यदेव को शुभता और सकारात्मकता का कारक माना जाता है। अब ऐसे में कुछ राशियों के लिए सूर्य गोचर शुभ परिणाम लेकर आया है। आइए जानते हैं।

Surya Gochar 2026 Rashifal | Image: Freepik

Surya Gochar 2026 Rashifal:  ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के राजा माने जाने वाले सूर्य देव जब भी अपनी राशि बदलते हैं, तो उसका सीधा असर मानव जीवन और देश-दुनिया पर पड़ता है। फरवरी 2026 में सूर्य देव मकर राशि की अपनी यात्रा समाप्त कर अपने पुत्र शनि की राशि कुंभ में प्रवेश करने जा रहे हैं।
सूर्य और शनि के बीच शत्रुता का भाव होने के बावजूद, कुंभ राशि में सूर्य का यह गोचर कई राशियों के लिए भाग्य के द्वार खोलने वाला साबित होगा। आइए जानते हैं कि इस गोचर से किन 5 राशियों की किस्मत चमकने वाली है।

सूर्य गोचर से मेष राशि वालों को लाभ 

मेष राशि के जातकों के लिए सूर्य का यह गोचर लाभ स्थान में होगा। लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है।  नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिल सकती है। सामाजिक दायरे में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी और प्रभावशाली लोगों से संपर्क बनेंगे।

सूर्य गोचर से वृषभ राशि वालों को लाभ 

आपके लिए सूर्य का गोचर दशम भाव यानी कर्म स्थान पर होने जा रहा है। यदि आप बिजनेस में विस्तार की योजना बना रहे हैं, तो यह समय उत्तम है। सरकारी क्षेत्र से जुड़े कार्यों में सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में आपके काम की सराहना होगी और वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा।

सूर्य गोचर से मिथुन राशि वालों को लाभ 

मिथुन राशि वालों के लिए सूर्य का गोचर भाग्य स्थान में होगा। जो काम अब तक रुके हुए थे, वे अचानक गति पकड़ने लगेंगे। विदेश यात्रा या लंबी दूरी की धार्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं। छात्रों के लिए यह समय विशेष रूप से फलदायी रहेगा, प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिल सकती है।

ये भी पढ़ें - BREAKING: ग्वालियर के नवगढ़ मंदिर में कलश यात्रा के दौरान भगदड़, बुजुर्ग महिला की मौत; बच्ची समेत 7 लोग घायल

सूर्य गोचर से सिंह राशि वालों को लाभ 

सूर्य इसी राशि के स्वामी है, इसलिए इनका गोचर सिंह राशि वालों के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।  बिजनेस पार्टनरशिप में बड़ा मुनाफा होने की संभावना है।  जीवनसाथी के साथ रिश्ते मजबूत होंगे, हालांकि क्रोध पर नियंत्रण रखना आवश्यक होगा।  निवेश के लिए यह एक शानदार समय साबित हो सकता है।

सूर्य गोचर से धनु राशि वालों को लाभ 

धनु राशि के जातकों के लिए सूर्य तीसरे भाव यानी पराक्रम भाव में गोचर करेंगे।  आपके साहस और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा और परिवार में खुशहाली आएगी। नौकरीपेशा जातकों को मेहनत का पूरा फल मिलेगा।

 

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Sujeet Kumar

पब्लिश्ड 10 February 2026 at 16:18 IST