अपडेटेड 9 January 2026 at 11:10 IST

Surya-Chandra Grahan 2026: साल 2026 के सूर्य और चंद्र ग्रहण से इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, हो सकती है आर्थिक तंगी और यात्रा से बचें

Surya-Chandra Grahan 2026: ज्योतिष शास्त्र में साल 2026 में सूर्य और चंद्र ग्रहण व्यक्ति के जीवन में कई बड़े बदलाव लेकर आने वाला है। अब ऐसे में इससे कुछ राशि के जातकों को आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए आपको सावधानी बरतने की जरूरत है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।

Surya-Chandra Grahan 2026 | Image: Freepik

Surya-Chandra Grahan 2026: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहण का विशेष महत्व है। साल 2026 देखा जाए तो आध्यात्मिक दृष्टि से हलचल से भरा रहने वाला है। इस साल कुल 4 ग्रहण लगने जा रहा है। जिसमें 2 सूर्य ग्रहण और 2 चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। ज्योतिष के अनुसार ग्रहों की यह विशेष स्थिति कुछ राशियों के लिए वरदान साबित होगी, तो कुछ के लिए बड़ी चुनौतियां लेकर आएगी। 

अब ऐसे में कुछ राशियां ऐसी हैं, जिन्हें सावधानी बरतने की जरूरत है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।

साल 2026 में ग्रहण कब-कब लग रहा है? 

साल का पहला ग्रहण सूर्य ग्रहण होगा, जो 17 फरवरी को कुंभ राशि में लगेगा। इसके तुरंत बाद 3 मार्च 2026 को साल का पहला पूर्ण चंद्र ग्रहण लगेगा, जो भारत में भी दिखाई देगा। वहीं 12 अगस्त को साल का दूसरा सूर्यग्रहण लगेगा और 28 अगस्त को साल का दूसरा चंद्र ग्रहण लगेगा।

कर्क राशि वालों को रहना होगा सावधान 

साल 2026 के शुरुआती ग्रहण कर्क राशि के जातकों के लिए मिले-जुले परिणाम लेकर आ रहे हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहण का प्रभाव आपकी मानसिक शांति और पारिवारिक स्थिति पर अधिक पड़ता है। आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा। अचानक धन हानि या निवेश में जोखिम से बचें। पैतृक संपत्ति या पुराने निवेश से लाभ होने की संभावना है, लेकिन कार्यस्थल पर सहकर्मियों के साथ तालमेल बिठाने में चुनौती आ सकती है।

कन्या राशि वालों को रहना होगा सावधान 

साल का पहला चंद्र ग्रहण कन्या राशि में ही लगने जा रहा है। चूंकि यह आपकी अपनी राशि में होगा, इसका प्रभाव सबसे अधिक आप पर पड़ेगा। आप इस समय थोड़े भावुक या मानसिक रूप से अशांत महसूस कर सकते हैं। अपनी सेहत का खास ख्याल रखें।

ये भी पढ़ें - Lohri Kab Hai 2026: लोहड़ी का पर्व कब मनाया जाएगा? जान लें सही डेट और क्यों खास है ये त्योहार

धनु राशि वालों को रहना होगा सावधान

इस राशि के जातकों के कार्यक्षेत्र में कुछ उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। आपकी मेहनत का फल मिलने में देरी हो सकती है या बॉस के साथ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। सामाजिक प्रतिष्ठा को लेकर सावधान रहें। छोटी दूरी की यात्राओं के योग बनेंगे।

कुंभ राशि वालों को रहने होगा सावधान 

कुंभ राशि के जातकों को इस समय सावधानी बरतने की जरूरत है। जीवनसाथी के साथ पुराने विवाद उभर सकते हैं। इस समय आपको शांत रहने और बहस से बचने की सलाह दी जाती है।

मीन राशि वालों को रहना होगा सावधान 

मीन राशि के जातकों को अपनी सेहत का खास ख्याल रखें। थकान और अनिद्रा की समस्या हो सकती है। योग और ध्यान इस समय आपके लिए सबसे अच्छे साथी होंगे। एकांत में समय बिताना आपको शांति देगा।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Aarya Pandey

पब्लिश्ड 9 January 2026 at 11:10 IST