अपडेटेड 31 January 2026 at 23:05 IST
Ravivar Ke Upay: रविवार के दिन जरूर करें ये 4 उपाय, मान-सम्मान में होगी वृद्धि और आरोग्य का मिलेगा आशीर्वाद
Ravivar Ke Upay: हिंदू धर्म में रविवार का दिन भगवान सूर्य को समर्पित है, जिन्हें ग्रहों का राजा और आरोग्य का कारक माना जाता है। यदि आप जीवन में मान-सम्मान की कमी महसूस कर रहे हैं या निरंतर स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे हैं, तो यह लेख आपके लिए अत्यंत उपयोगी है।
Ravivar Ke Upay: सनातन धर्म में सप्ताह का प्रत्येक दिन किसी न किसी देवता को समर्पित है। रविवार का दिन भगवान सूर्य का माना जाता है। सूर्य देव को 'ग्रहों का राजा' और 'प्रत्यक्ष देवता' कहा गया है, क्योंकि उनके दर्शन हम साक्षात कर सकते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जिसकी कुंडली में सूर्य मजबूत होता है, उसे समाज में अपार मान-सम्मान, पद-प्रतिष्ठा और उत्तम स्वास्थ्य की प्राप्ति होती है।
यदि आप लंबे समय से आर्थिक तंगी, बीमारियों या करियर में बाधाओं का सामना कर रहे हैं, तो रविवार के दिन कुछ विशेष उपाय करना आपके जीवन की दिशा बदल सकता है। आइए जानते हैं।
रविवार के दिन सूर्यदेव को तांबे के लोटे से दें अर्घ्य
रविवार की सुबह सूर्योदय से पूर्व उठकर स्नान करें और उगते हुए सूरज को तांबे के लोटे से जल अर्पित करें। जल में थोड़ा सा लाल चंदन, कुमकुम और लाल पुष्प मिला लें।अर्घ्य देते समय अपनी नजरें जल की धारा के बीच में रखें और 'ऊं सूर्याय नमः' मंत्र का जाप करें।
रविवार के दिन करें आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ
अगर आप नौकरी में प्रमोशन चाहते हैं या शत्रुओं पर विजय पाना चाहते हैं, तो रविवार के दिन आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करना रामबाण सिद्ध होता है। भगवान राम ने भी रावण पर विजय पाने के लिए अगस्त्य मुनि के कहने पर इसी स्तोत्र का पाठ किया था। यह पाठ आपके भीतर सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है और मानसिक तनाव को दूर करता है।
रविवार के दिन करें दान-पुण्य
शास्त्रों में दान को सबसे बड़ा पुण्य बताया गया है। रविवार के दिन सूर्य देव से संबंधित वस्तुओं का दान करने से कुंडली का सूर्य दोष समाप्त होता है। आप तांबा, गुड़, गेहूं और लाल वस्त्र का दान किसी जरूरतमंद को या मंदिर में कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें - Budget 2026: बजट के साथ बदलता रहा साड़ियों का रंग, निर्मला सीतारमण के इन 8 लुक्स ने खूब बटोरी सुर्खियां
रविवार के दिन माथे पर लगाएं चंदन
रविवार के दिन अपने माथे पर लाल चंदन का तिलक लगाएं। ज्योतिष के अनुसार, लाल चंदन सूर्य का प्रतीक है, जिससे आपके व्यक्तित्व में निखार आता है।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Aarya Pandey
पब्लिश्ड 31 January 2026 at 23:05 IST