अपडेटेड 28 April 2025 at 10:51 IST
Somwar Upay: सोमवार के दिन जरूर करें ये आसान उपाय, बनी रहेगी बाबा भोले की कृपा
Somwar Ke Upay: भोलेनाथ का आशीर्वाद पाने के लिए आपको सोमवार के दिन ये खास उपाय जरूर करने चाहिए।
Somwar Ke Upay: हिंदू धर्म में सप्ताह का हर दिन किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित होता है। जिसके अनुसार सोमवार के दिन भगवान भोलेनाथ की पूजा की जाती है। सोमवार के दिन शिव भक्त भोलेनाथ को खुश करने के लिए उनकी पूजा करने के साथ-साथ व्रत भी करते हैं। मान्यता है कि भगवान शिव भक्तों के थोड़े प्रयासों से ही प्रसन्न हो जाते हैं यही वजह है कि उन्हें भोलेनाथ भी कहा जाता है।
वहीं, अगर आपके घर में कलह-क्लेश बना हुआ है या आप आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं तो आप सोमवार का उपवास कर भोलेनाथ को खुश कर ने के लिए कुछ खास उपाय भी कर सकते हैं। इन उपायों को करने से आपके जीवन में हमेशा सुख समृद्धि बनी रहेगी और भगवान आपको अपना आशीर्वाद भी देंगे। तो चलिए बिना किसी देरी के जानते हैं सोमवार के इन आसान उपायों के बारे में।
सोमवार के उपाय (Somwar Ke Upay)
- सोमवार के दिन भगवान शिव की पूजा घर में करने के साथ-साथ मंदिर में जाकर भी करें इससे भोलेनाथ अति प्रसन्न होते हैं।
- अगर आप मंदिर जाने में असक्षम हैं तो घर पर ही शिव चालीसा या शिवाष्टक का पाठ करें। इससे आपको भोलेनाथ का आशीर्वाद मिलेगा।
- इसके बाद शिवलिंग को जल अर्पित करें। इससे भगवान जल्दी खुश होते हैं और भक्त को जीवनभर खुश रहने का आशीर्वाद देते हैं।
- आप पानी में दूध और गंगाजल मिलाकर भगवान शिव का जलाभिषेक भी कर सकते हैं। इसके लिए तांबे का बर्तन इस्तेमाल करें।
- शिव को दूध अर्पित करते समय 'ॐ नमः शिवाय' का जाप करें।
- इसके अलावा सोमवार को एक बेलपत्र पर सफेद चंदन का टीका लगाकर शिवलिंग पर अर्पित करें। ये काफी उत्तम उपाय है।
- सोमवार के दिन भगवान शिव के साथ-साथ माता पार्वती और गणेश-कार्तिकेय की भी पूजा करनी चाहिए।
- इस दिन किसी भी व्यक्ति के साथ कड़वे वचनों का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Kajal .
पब्लिश्ड 28 April 2025 at 10:51 IST